फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump gives TikTok 75 days to find a US buyer know all updates

TikTok: यूएस खरीदार ढूंढ़ने के लिए ट्रंप ने टिकटॉक को दिया और 75 दिन का वक्त; किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

Sat, 05 Apr 2025 01:04 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 05 Apr 2025 01:04 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह TikTok को अमेरिका में 75 दिन और चलाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि उनके प्रशासन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अमेरिकी स्वामित्व में लाने के लिए सौदे के लिए और समय मिल सके।

विज्ञापन
Trump gives TikTok 75 days to find a US buyer know all updates
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में शॉर्ट वीडियो एप TikTok को बैन करने की डेडलाइन के पूरा होने से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी राहत दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को टिकटॉक को अमेरिकी खरीदार खोजने के लिए 75 दिन का समय दिया है। ट्रंप ने इस बाबत एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। गौरतलब है कि इससे ठीक पहले अमेजन ने TikTok को खरीदने के लिए एक आखिरी वक्त का दांव खेला था।  

विज्ञापन


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरा प्रशासन TikTok को बचाने के लिए एक सौदे पर बहुत मेहनत कर रहा है। हमने इसमें जबरदस्त प्रगति की है। इस डील को सभी आवश्यक स्वीकृतियों पर हस्ताक्षर करने के लिए और अधिक काम करने की आवश्यकता है।इस वजह से मैं TikTok को अतिरिक्त 75 दिनों तक चालू रखने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि हम डील को पूरा करने के लिए TikTok और चीन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन


 अमेरिका में TikTok पर क्यों मंडरा रहा संकट
TikTok की मूल कंपनी बाइटडांस (ByteDance) चीन की है और अमेरिका को आशंका है कि यह एप यूजर्स का डेटा चीन सरकार के साथ साझा कर सकता है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए अमेरिका ने एक कानून पारित किया था, जिसके तहत बाइटडांस को TikTok का मालिकाना अधिकार किसी अमेरिकी कंपनी को सौंपना होगा या फिर देश में इसका संचालन बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफबीआई और फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन दोनों ने चेतावनी दी थी कि बाइटडांस उपयोगकर्ता डेटा, जैसे ब्राउजिंग हिस्ट्री, लोकेशन और बायोमेट्रिक जैसी जानकारियों को चीन की सत्तावादी सरकार के साथ साझा कर सकता है। टिकटॉक ने कहा कि उसने ऐसा कभी नहीं किया है और न ही ऐस करने का कोई उद्देश्य रखता है। टिकटॉक ने बाताया कि अमेरिकी सरकार ने ऐसा होने का सबूत नहीं दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना कार्यकाल शुरू करते ही TikTok को बैन से कुछ दिनों की राहत दी थी।  

TikTok के लिए कौन-कौन हैं दावेदार
TikTok के अमेरिकी ऑपरेशन को खरीदने के लिए कई बड़ी कंपनियां मैदान में हैं। इसमें सबसे पहले टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) है जिसके पास पहले से ही TikTok Global में 12.5% की हिस्सेदारी है और यह इसका क्लाउड टेक्नोलॉजी पार्टनर भी है।

यह भी पढ़ें: एक्स पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला! 20 करोड़ उपयोगकर्ताओं का डेटा लीक होने का दावा 

इससे अलावा इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) भी TikTok को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है। वहीं, एआई स्टार्टअप पर्प्लेक्सिटी एआई (Perplexity AI) ने भी TikTok के अमेरिकी कारोबार को अपने साथ मर्ज करने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी का कहना है कि वह TikTok के एल्गोरिदम को नए सिरे से तैयार करेगी ताकि यह अमेरिकी डेटा सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो।


बिलियनेयर फ्रैंक मैककॉर्ड का कंसोर्टियम समूह ने TikTok के लिए 20 बिलियन डॉलर की पेशकश की है और इसमें Reddit के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन भी सलाहकार के रूप में जुड़े हैं। इसके अलावा, एम्प्लॉयर डॉट कॉम के फाउंडर जेसी टिन्सली ने 30 बिलियन डॉलर और वायोमिंग के बिजनेसमैन रीड रैस्नर ने 47.5 बिलियन डॉलर की पेशकश की है।

क्या होगा TikTok का भविष्य?
TikTok पर बैन लगने या उसके बिकने के बीच अमेरिकी प्रशासन की नीति में बदलाव भी हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि खुद ट्रंप के TikTok पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वे इसे युवा वोटर्स तक पहुंचने के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म मानते हैं।
 
यह भी पढ़ें: सरकार का दावा, 97% तक कम हुई साइबर क्राइम और स्पैम कॉलिंग  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed