फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Administration shuts down White House Spanish-language page social media upsets hispanic community

Trump: ट्रंप के शपथ लेते ही व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर बंद हुआ स्पेनिश भाषा का पेज, हिस्पैनिक समुदाय हुआ नाराज

Wed, 22 Jan 2025 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 22 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

एक हिस्पैनिक समुदाय के व्यक्ति ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 'यह उन हिस्पैनिक लोगों के मुंह पर तमाचा है, जिन्होंने हालिया राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था।'

विज्ञापन
Trump Administration shuts down White House Spanish-language page social media upsets hispanic community
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर स्पेनिश भाषा का पेज बंद हो गया है। जो यूजर अब व्हाइट हाउस की वेबसाइट के स्पेनिश भाषा के पेज पर जा रहे हैं, उन्हें Error 404 का संदेश दिख रहा है। इससे अमेरिका के स्पेनिश बोलने वाले हिस्पैनिक समुदाय ने कड़ी नाराजगी जताई है। एक हिस्पैनिक समुदाय के व्यक्ति ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह उन हिस्पैनिक लोगों के मुंह पर तमाचा है, जिन्होंने हालिया राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था। 
विज्ञापन


अमेरिका में हिस्पैनिक लोगों की बड़ी आबादी
गौरतलब है कि व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर स्पेनिश भाषा के पेज सहित सोशल मीडिया हैंडल भी काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार के श्रम विभाग, न्याय और कृषि विभाग की वेबसाइट्स पर स्पेनिश भाषा के पेज उपलब्ध हैं। अमेरिका में हिस्पैनिक लोग उन्हें बोला जाता है, जो मध्य या दक्षिण अमेरिका, क्यूबा, मैक्सिको, प्यूर्टो रिको और लैटिन अमेरिका मूल के हैं। हिस्पैनिक, अमेरिका का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। जनगणना ब्यूरो के अनुमान के मुताबिक साल 2023 में अमेरिका में इनकी आबादी करीब 4.3 करोड़ है।  
विज्ञापन


ट्रंप के पिछले कार्यकाल में भी ऐसे ही बंद हुआ था स्पेनिश भाषा का पेज
व्हाइट हाउस के मुख्य उप मीडिया सचिव हैरिसन फील्ड्स ने इस मामले पर कहा कि व्हाइट हाउस की वेबसाइट को विकसित किया जा रहा है, जिसके चलते स्पेनिश भाषा का पेज बंद हुआ है, लेकिन जल्द ही इसे फिर से ऑनलाइन कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान साल 2017 में भी व्हाइट हाउस की वेबसाइट से स्पेनिश भाषा का पेज ऑफलाइन हो गया था। तब भी कहा गया था कि जल्द ही इसे बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन यह 2021 में बाइडन प्रशासन में ही बहाल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्पैनिक लोग हुए नाराज
न्यूयॉर्क की कम्युनिकेशंस रणनीतिकार और प्यूर्टो रिको और क्यूबा मूल की मोनिका रिवेरा का कहना है कि संदेश साफ है। अमेरिका में 4.3 करोड़ हिस्पैनिक लोग रहते हैं और उनकी पहली भाषा स्पेनिश है। इन लोगों को व्हाइट हाउस की जानकारी से वंचित करना गलत है। हमें ये बताने की कोशिश की जा रही है कि हम दूसरे हैं और इस देश के लिए ज्यादा अहम नहीं हैं। वहीं एक अन्य हिस्पैनिक मूल के व्यक्ति एंथनी हर्नांडेज ने कहा कि यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जिन्होंने हालिया राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट किया था। स्पेनिश पेज बंद होने से लाखों हिस्पैनिक लोग प्रभावित होंगे और अमेरिका में कानूनी तरीके से आने वाले स्पेनिश भाषा बोलने वाले लोग परेशान होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed