फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump administration cancellation of approximately $400 million in federal grants to Columbia University

Columbia University: अब कोलंबिया विश्वविद्यालय पर चला ट्रंप प्रशासन का हंटर; रद्द किए 40 करोड़ डॉलर के अनुदान

Sat, 08 Mar 2025 12:59 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 08 Mar 2025 12:59 AM IST
सार

गाजा पर हमले के बाद इस्राइल को अमेरिकी समर्थन बंद करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों में कोलंबिया विश्विविद्यालय केंद्र में था। विरोध प्रदर्शनों और उसके जवाब में किए गए विरोध प्रदर्शनों में यहूदी-विरोधी भावना और इस्लामोफोबिया के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
Trump administration cancellation of approximately $400 million in federal grants to Columbia University
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने यहूदी छात्रों के लगातार उत्पीड़न के मामले में निष्क्रियता बरतने के कारण कोलंबिया विश्वविद्यालय को दिए जाने वाले 40 करोड़ डॉलर (3,486 करोड़ रुपये) के अनुदान और अनुबंध को रद्द कर दिया है। यहूदी विरोधी भावना से निपटने के लिए संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया गया था, जिसमें न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा और सामान्य सेवा प्रशासन शामिल थे।

विज्ञापन

शुक्रवार टास्क फोर्स के सदस्य विभागों की तरफ से यह घोषणा की गई। इसमें यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय के खिलाफ पहले चरण की कार्रवाई में ये अनुदान और अनुबंध रद्द किए गए हैं। टास्क फोर्स अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर अभी जांच जारी रखे है और आगे अभी इस तरह की और कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


पूर्व में ट्रंप ने दिया था ये आदेश
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी स्कूलों में यहूदी विरोध और ऐसी शिक्षा पर रोक लगाने का आदेश दिया था, जो नस्ल और लिंग-भेद को बढ़ावा देती है।गाजा पर हमले के बाद इस्राइल को अमेरिकी समर्थन बंद करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों में कोलंबिया विश्विविद्यालय केंद्र में था। विरोध प्रदर्शनों और उसके जवाब में किए गए विरोध प्रदर्शनों में यहूदी-विरोधी भावना और इस्लामोफोबिया के आरोप लगे थे। कोलंबिया ने पहले कहा था कि उसने यहूदी-विरोधी भावना से निपटने के लिए प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के इस आदेश के जवाब में ओसीआर ने कोलंबिया और नॉर्थवेस्टर्न सहित पांच विश्वविद्यालयों में एक नई यहूदी विरोधी जांच शुरू की थी। सूत्रों ने बताया कि नया प्रशासन लगातार प्राथमिकताएँ बदल रहा है। ऐसे में फिलहाल दैनिक कार्य रोक दिया गया है। स्कूलों, कॉलेजों या शिकायत दर्ज कराने वालों के साथ वार्ता पर नए प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।  


 इस बात का सता रहा डर
यहूदी विरोधी भावना और लैंगिक पहचान पर सख्ती के साथ ध्यान केंद्रित करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है। उन्हें डर है कि अब ओसीओआर नस्लीय भेदभाव और विकलांगता के आधार पर दुर्व्यवहार या इस्लामोफोबिया पर पर्याप्त ध्यान नहीं देगा। कार्यालय को अपने क्षेत्र में आने वाली सभी शिकायतों पर कार्रवाई करनी होती है, लेकिन राजनीति प्राथमिकताएं इनमें से यह तय करने और चुनने में आड़े आ सकती है कि किन मामलों को आगे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed