फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Truck driver dies after waiting for 5 days in queue at fuel station in Sri Lanka

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में ईंधन के लिए हाहाकार, पांच दिनों से फिलिंग स्टेशन में खड़े ड्राइवर की दर्दनाक मौत 

Thu, 23 Jun 2022 07:14 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 23 Jun 2022 07:14 PM IST
सार

लगभग 2.2 करोड़ आबादी वाला श्रीलंका 70 से अधिक वर्षों के इतिहास में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
Truck driver dies after waiting for 5 days in queue at fuel station in Sri Lanka
श्रीलंका संकट - फोटो : ANI

विस्तार

देश के पश्चिमी प्रांत में एक फिलिंग स्टेशन पर पांच दिनों तक कतार में खड़े रहने के बाद श्रीलंका में 63 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई। कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र में ईंधन खरीद के लंबे इंतजार के कारण 10वीं मौत की सूचना आई है। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर अपने वाहन के अंदर अंगुरवाटोटा में फिलिंग स्टेशन पर कतार में इंतजार करने के बाद मृत पाया गया।

विज्ञापन


कतारों में मरने वालों की संख्या 10 पहुंची 
कतारों में मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई है और सभी पीड़ित 43 से 84 वर्ष की आयु के पुरुष हैं। डेली मिरर अखबार ने बताया कि कतार में लगने वाली मौतों में से अधिकांश दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। एक हफ्ते पहले कोलंबो के पानादुरा में एक ईंधन स्टेशन पर कई घंटों तक कतार में इंतजार करते हुए एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। तिपहिया वाहन में कतार में इंतजार करते हुए इस व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। 
विज्ञापन


70 से अधिक वर्षों के इतिहास में सबसे खराब आर्थिक संकट
लगभग 2.2 करोड़ आबादी वाला श्रीलंका 70 से अधिक वर्षों के इतिहास में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था अत्यधिक ईंधन की कमी, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों और दवाओं की कमी का सामना कर रही है। सरकार के स्वामित्व वाले बैंक ऑफ सीलोन को ईंधन आयात के लिए साख पत्र खोलने के लिए सरकार की अक्षमता से हालात और बदतर हो गए। लोक प्रशासन मंत्रालय ने एक सर्कुलर में कहा कि ईंधन की कमी और इसके परिणामस्वरूप परिवहन कठिनाइयों से निपटने के उपाय के रूप में राज्य क्षेत्र के कर्मचारियों को 17 जून से शुक्रवार को छुट्टी के रूप में मानने की अनुमति है। यह अगले तीन महीने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात की दिक्कतों के चलते शुक्रवार को सभी स्कूलों में विशेष अवकाश दिया गया। निजी स्वामित्व वाले बस ऑपरेटरों ने कहा कि वे ईंधन की कमी के कारण केवल 20 प्रतिशत सेवाएं ही दे रहे हैं। राज्य के कर्मचारियों को आगामी खाद्य संकट को कम करने के उपाय के रूप में शुक्रवार की छुट्टी के दौरान कृषि गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed