फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Troubled by the government's failure, Pakistan Prime Minister Imran Khan changed his media team.

पाकिस्तान: नाकामी से बौखलाए इमरान खान का फूटा गुस्सा, बदली मीडिया टीम

Mon, 27 Apr 2020 09:24 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 27 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the government's failure, Pakistan Prime Minister Imran Khan changed his media team.
इमरान खान - फोटो : एएनआई

कोरोना वायरस समेत तमाम मुद्दों पर विफल साबित हो रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लगातार अपने ही देश में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इमरान ने अपनी और अपने सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए अपनी मीडिया टीम बदल दी है। साल 2018 में सत्ता में आने के बाद यह दूसरा मौका है, जब इमरान ने अपनी मीडिया टीम को बदला है।

विज्ञापन


इमरान खान ने सीनेट सदस्य शिब्ली फराज को पाकिस्तान का नया सूचना मंत्री नियुक्त किया है। बता दें कि फराज प्रख्यात दिवंगत उर्दू कवि अहमद फराज के बेटे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान सूचना और प्रसारण मामले में प्रधानमंत्री की विशेष सलाहकार डॉ. फिरदौस आशिक अवान को भी हटा दिया गया है। डॉ. फिरदौस को इस पद पर 18 अप्रैल 2019 को मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद नियुक्त किया गया था। उनकी जगह पर अब सेना के पूर्व प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) असीम सलीम बाजवा ने लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असीम सलीम बाजवा तत्कालीन सेना प्रमुख रहील शरीफ के कार्यकाल में सेना के मीडिया विंग, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स के महानिदेशक रह चुके हैं। बाजवा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।


यह बदलाव इसलिए किया गया, क्योंकि इमरान सरकार का मानना था कि उनका मीडिया प्रबंधन अच्छा नहीं है, जिसके चलते वह सरकार के कामों को सही तरीके से नहीं दिखा पा रहा था। हालांकि, विश्लेषक इमरान सरकार के इस फैसले से हैरान हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक सरकार के उठाए कदमों से जनता को फायदा नहीं होगी तब तक नयी टीम भी सरकार की छवि नहीं सुधार पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed