फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trinidad and tobago declares state of emergency after killing incidents

Trinidad and Tobago: कैरेबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो में आपातकाल लागू, जानिए सरकार ने क्यों लिया सख्त फैसला

Tue, 31 Dec 2024 02:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 31 Dec 2024 02:25 PM IST
सार

इस साल कैरेबियाई देश में हत्या की कई घटनाएं हुईं और इस मामले में बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया।

विज्ञापन
trinidad and tobago declares state of emergency after killing incidents
त्रिनिदाद एंड टोबैगो - फोटो : एएनआई

विस्तार

कैरेबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो की सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया है। त्रिनिदाद एंड टोबैगो की सरकार ने यह कदम देश में बढ़ती हत्या की घटनाओं और अपराधों के चलते लिया है। इस साल कैरेबियाई देश में हत्या की कई घटनाएं हुईं और इस मामले में बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। हालांकि आपातकाल के दौरान कर्फ्यू नहीं रहेगा। 
विज्ञापन


सरकार ने क्यों लगाया आपातकाल?
सोमवार को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के प्रधानमंत्री कीथ राउले ने आपात शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए देश में आपातकाल लागू करने का आदेश दिया। इसके तहत पुलिस को कई अधिकार मिल जाएंगे, जिनमें पुलिस लोगों को घरों की बिना वारंट तलाशी ले सकेगी और संदिग्धों को 48 घंटे तक हिरासत में रख सकेगी। सरकार ने देश में बढ़ रहीं हिंसक घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह फैसला किया है। 
विज्ञापन


बीते सप्ताह ही गोलीबारी की घटनाओं में कई लोगों की जान गई। साल 2024 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो में 623 लोगों की हत्याएं हुईं, जो साल 2013 के बाद हत्याओं का उच्चतम स्तर है। करीब 15 लाख की आबादी वाले त्रिनिदाद एंड टोबैगो में जमैका और हैती के बाद सबसे ज्यादा हत्या दर है। साथ ही इस क्षेत्र में हिंसा के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा वैश्विक स्तर के औसत से तीन गुना ज्यादा है। पुलिस को आशंका है कि खतरनाक हथियारों के साथ गैंग आधारित हिंसा की घटनाएं बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती गैंगवार और अपराधों से सरकार परेशान
दिसंबर में ही 61 हत्या की घटनाएं हुईं। बीते शनिवार को भी एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले भी एक अन्य घटना में पांच की मौत हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने खतरनाक हथियारों से हत्या की इन घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। कैरेबियाई देशों में हथियारों का उत्पादन नहीं होता है, ऐसे में अपराध की घटनाओं में खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल से सरकार चिंतित है। साथ ही त्रिनिदाद एंड टोबैगो की सरकार ने अमेरिका से भी मदद मांगी है क्योंकि कैरेबियाई देशों में आमतौर पर अमेरिका से ही खतरनाक हथियार आते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed