फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Transgender Anchor: Tashnuva of Bangladesh becomes countrys first eunuch to read news on TV, beginning with Womens Day

बांग्लादेश: देश की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बनीं तश्नुवा, महिला दिवस से करेंगी शुरुआत

Sun, 07 Mar 2021 07:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Transgender Anchor: Tashnuva of Bangladesh becomes countrys first eunuch to read news on TV, beginning with Womens Day
बांग्लादेश की ट्रांसजेंडर एंकर तश्नुवा - फोटो : Social Media

बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के मौके पर देश में पहली बार ट्रांसजेंडर को न्यूज एंकर बनाया जा रहा है। मॉडल, एक्टर तश्नुवा आनन शिशिर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी आठ मार्च को  बतौर न्यूज एंकर एक चैनल पर अपनी पारी शुरू करेंगी। 

विज्ञापन


किन्नर को एंकर बनाने की पहल बांग्लोदेश की बोइशखी टीवी ने की है। तश्नुवा ने वर्ष 2007 में थिएटर मंडली ‘नटुआ’ के साथ अभिनय के क्षेत्र में कदम बढ़ाए थे। इस साल वह दो फिल्मों में दिखाई देंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो को नियुक्त किया गया
बोइशखी टीवी चैनल के दुलाल खान के अनुसार दो ट्रांसजेंडर महिलाओं को हमारे चैनल की न्यूज और नाटक टीम में नियुक्त किया है। यह पहला अवसर है जब देश के लोग एक ट्रांसजेंडर महिला को समाचार बुलेटिन पेश करते हुए देखेंगे। यह आजादी के 50 वर्षों में पहले कभी नहीं हुआ है। खान के अनुसार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तस्नुवा टीवी पर अपना पहला समाचार बुलेटिन पेश करेंगी। इससे बांग्लादेश में हजारों ट्रांसजेंडरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed