फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Firing on Jafar Express in Balochistan, 500 passengers boarded nine coache, BLA took responsibility for attack

Pakistan: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फायरिंग, नौ कोच में 500 यात्री सवार, BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी

Tue, 11 Mar 2025 04:06 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Tue, 11 Mar 2025 04:06 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। रेलवे ने बताया कि नौ कोच वाली ट्रेन में 500 यात्री सवार हैं।

विज्ञापन
Firing on Jafar Express in Balochistan, 500 passengers boarded nine coache, BLA took responsibility for attack
ट्रेन हाईजैक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में मंगलवार को ट्रेन पर फायरिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। हमले में कई ट्रेन के चालक समेत कई यात्री घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। रेलवे के मुताबिक नौ कोच वाली ट्रेन में 500 यात्री सवार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने कहा कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को छह हथियारबंद लोगों ने पेहरो कुनरी और गदलार के बीच सुरंग नंबर आठ के पास रोक लिया। डॉन न्यूज के मुताबिक नौ कोच वाली इस ट्रेन में 450 से 500 यात्री सवार हैं। ट्रेन के हाईजैक की सूचना मिलने पर बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि सिबी अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। जबकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। रिंद ने कहा कि रेलवे ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रिंद ने कहा कि पहाड़ी इलाका होने के कारण अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर छह हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हमले में कई यात्री घायल हो गए। ट्रेन के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी: जिसने पाकिस्तान में ट्रेन यात्रियों को बनाया बंधक, कितना लंबा इतिहास, मांगें क्या?


पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी। बलूचिस्तान में पिछले साल आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई है। नवंबर 2024 में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती विस्फोट के बाद कम से कम 26 लोग मारे गए और 62 घायल हो गए।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया यह दावा
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया कि उसने ट्रेन को पटरी से उतारकर उस पर कब्जा कर लिया। छह सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी और सक्रिय ड्यूटी कर्मियों सहित 100 से अधिक यात्रियों को हिरासत में ले लिया। बीएलए ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तानी सेना ने कोई अभियान शुरू किया, तो सभी बंधकों को मार डाला जाएगा। 

एक्स पर वायरल एक दूसरी पोस्ट में  बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जेयदं बलूच की ओर से दावा किया गया कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस पर कब्जा करने के बाद 182 लोगों को बंधक बना लिया है। अब तक ग्यारह पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और एक ड्रोन भी मार गिराया गया है। जाफर एक्सप्रेस पर बीएलए के लड़ाकों का पूरा नियंत्रण है। बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, ISI और ATF के सक्रिय-ड्यूटी कर्मी शामिल हैं, जो सभी छुट्टी पर यात्रा कर रहे थे। नागरिक यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बलूच नागरिकों को सुरक्षित रूप से रिहा कर दिया गया है और उन्हें एक सुरक्षित मार्ग दिया गया है। बीएलए ने चेतावनी दी है कि यदि सैन्य हस्तक्षेप जारी रहा, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। ऑपरेशन का नेतृत्व मजीद ब्रिगेड, STOS, फ़तह स्क्वाड और BLA की ज़िराब यूनिट कर रही है और किसी भी सैन्य कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। हालांकि इन दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed