{"_id":"64f66f77f75de17bb108e8d3","slug":"trade-with-india-cannot-resume-without-resolution-of-kashmir-issue-pak-pm-kakar-pakistan-news-in-hindi-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'कश्मीर मुद्दे का हल निकाले बिना भारत से व्यापार संभव नहीं', काकड़ ने संबंध सुधारने की जाहिर की मंशा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'कश्मीर मुद्दे का हल निकाले बिना भारत से व्यापार संभव नहीं', काकड़ ने संबंध सुधारने की जाहिर की मंशा
Tue, 05 Sep 2023 05:29 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 05 Sep 2023 05:29 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद है। पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम इमरान खान ने दोनों देशों के बीच व्यापार को यह कहकर रोक दिया था कि 370 की बहाली तक दोनों देशों के बीच व्यापार संभव नहीं है।
विज्ञापन
Anwaar ul Haq Kakar
- फोटो : Twitter@anwaar_kakar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारूल हक काकड़ ने कहा, कश्मीर मुद्दे का हल निकाले बिना भारत के साथ व्यापार संभव नहीं है। कार्यवाहक पीएम ने एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत को सबसे बड़े लोकतंत्र से सबसे महान लोकतंत्र बनना चाहिए। भारत के साथ रिश्ते सुधारने की मंशा जताते हुए उन्होंने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते है और शांतिपूर्ण ढंग से विवादित मुद्दों का हल चाहते हैं।
विज्ञापन
काकड़ ने कहा, अगर भारत, कश्मीर मुद्दे पर लोकतांत्रिक ढंग से काम करता है तो पाकिस्तान ‘साझेदार’ की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापार मौजूदा हालात में बहाल नहीं किया जा सकता। कश्मीर मूल मुद्दा है, लेकिन जब हम कहते हैं कि कश्मीर मूल मुद्दा है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि हम हर समय भारत के साथ लड़ते रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
2019 से बंद है द्विपक्षीय व्यापार...
जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद है। पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम इमरान खान ने दोनों देशों के बीच व्यापार को यह कहकर रोक दिया था कि 370 की बहाली तक दोनों देशों के बीच व्यापार संभव नहीं है।
विज्ञापन
नौ मई की हिंसा को बताया गृह युद्ध की कोशिश...
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को हुई हिंसा के बारे में काकड़ ने कहा कि यह पाकिस्तान में गृह युद्ध की कोशिश थी। इसके निशाने पर सैन्य प्रमुख और उनका समूह था।
नवाज शरीफ 15 अक्तूबर को चार साल बाद लौटेंगे पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन के नेता नवाज शरीफ 15 अक्तूबर को निजी कंपनी के विमान से लाहौर आएंगे। उनके स्वागत के लिए पार्टी की ओर से उनकी बेटी मरियम नवाज को तैयारी का जिम्मा सौंपा गया है। नवाज नवंबर, 2019 से ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे हैं। उन्हें 2018 में अल-अजीजिया मिल और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया था।