फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Top US officials praised jaishankar called architect of modern US and India relations

Jaishankar: ‘आधुनिक भारत-अमेरिका संबंधों के वास्तुकार हैं जयशंकर’, अमेरिका ने की भारतीय विदेश मंत्री की तारीफ

Mon, 02 Oct 2023 06:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 02 Oct 2023 06:44 AM IST
सार

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने विदेश मंत्री जयशंकर के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
Top US officials praised jaishankar called architect of modern US and India relations
पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल में 'फेस्टिवल ऑफ थिंकर्स समिट' में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के अधिकारियों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रशंसा की है। बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें आधुनिक अमेरिका-भारत संबंधों का वास्तुकार कहा है। अधिकारियों का कहना है कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूती देने में जयशंकर ने विशेष भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने विदेश मंत्री जयशंकर के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति, राज्य के उप सचिव रिचर्ड वर्मा, राष्ट्रपति बिडेन की घरेलू नीति सलाहकार नीरा टंडन, व्हाइट हाउस कार्यालय के राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण नीति के निदेशक डॉ. राहुल गुप्ता और राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन के निदेशक डॉ. सेथुरमन पंचनाथन शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने जयशंकर को आधुनिक अमेरिका-भारत संबंधों का वास्तुकार कहा। 
विज्ञापन


जयशंकर की नौ दिवसीय अमेरिका यात्रा समाप्त
विदेश मंत्री एस जयशंकर की नौ दिनी अमेरिका यात्रा रविवार को खत्म हो गई। यात्रा के अंतिम दिन जयशंकर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में जयशंकर ने अपनी विदेश यात्रा के मुख्य अंश साझा किए। एक्स पर वीडियो साझा करते हुए जयशंकर ने एक कैप्शन भी लिखा- भारत और अमेरिका: क्षितिज का विस्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न अमेरिकी अधिकारियों से की मुलाकात
वीडियो में एस जयशंकर ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो और व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई सहित अन्य अधिकारियों के साथ की गई चर्चा की झलकियां दिखाई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्टिन के साथ भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की। जयशंकर के वाशिंगटन प्रवास के दौरान अमेरिका में भारत के दूत तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद थे। वाशिंगटन के इंडिया हाउस में उन्होंने कांग्रेस के सदस्यों, प्रशासन, व्यापार और थिंक टैंक प्रमुखों से भी मुलाकात की।


कनाडा विवाद पर की खुलकर बात
अमेरिका यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने कनाडा के साथ विवाद और राजनयिक संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से कनाडा के साथ खटास जारी है। इसकी वजह कनाडा में फल-फूल रहे आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा को लेकर कनाडाई सरकार की सहनशीलता है। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा के साथ जारी वर्तमान तनाव को गतिरोध नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत असल में कनाडा के लिए वीजा निलंबित करना पंसद नहीं करता है लेकिन कनाडाई पक्ष के कारण हमें ऐसा करना पड़ा। कनाडाई पक्ष ने हमारे लिए चीजें काफी मुश्किल बना दी थीं। कनाडा में हमारे राजनयिकों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने हमारे राजनयिकों को इस हद तक परेशान कर दिया है कि वह अपना काम तक नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed