फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   tons of carrots and sweet potato are being delivered to Brush-tailed Rock-wallabies in Australia

ऑस्ट्रेलिया में आग से खतरे में आए रॉक वालबी कंगारू के लिए पहुंचाई गई हजारों किलो गाजर

Mon, 13 Jan 2020 06:29 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 13 Jan 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
tons of carrots and sweet potato are being delivered to Brush-tailed Rock-wallabies in Australia
रॉक वालबी कंगारुओं के लिए गाजर पहुंचाई गईं - फोटो : ट्विटर

भीषण आग से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स सरकार ने सहायता के लिए कदम उठा लिए हैं। आग प्रभावित क्षेत्रों में ब्रश टेल्ड रॉक वालबी के लिए हजारों किलो गाजर और स्वीट पोटाटो (शकरकंद) पहुंचाए गए। ब्रश टेल्ट रॉक वालबी कंगारू की प्रजाति है, ये आकार में काफी छोटे होते हैं। आग की वजह से कंगारुओं की यह प्रजाति खतरे में आ गई है।

विज्ञापन


दूसरी ओर सांसद मैट कीन की ओर से भी कैपरटी और वोल्गन घाटी में स्थित छह विभिन्न कॉलोनियों में रॉक वालबी के लिए एक हजार किलो स्वीट पोटाटो और गाजर, साथ ही येंगो नेशनल पार्क में स्थित कंगारू वैली में 100 किलो खाद्य सामग्री व पानी पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन



 

बुशफायर पर काबू पाने की कोशिश में एक दमकलकर्मी की मौत

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पिछले चार महीने से लगी आग के कारण अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। जंगल की आग के संकट से पूरी रात जूझ रहे एक दमकलकर्मी अचानक एक पेड़ गिर जाने से मारा गया। समूचा दक्षिण पूर्वी ऑस्ट्रेलिया जंगल की आग से जूझ रहा है और कई दमकलकर्मी इसे बुझाने में लगे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हुए आग के खतरे से निपटने के सभी प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed