फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tokyo lodges protest with Beijing after Chinese helicopter violates Japan's airspace

Japan: जापान की हवाई सीमा में घुसा चीन का हेलिकॉप्टर, 15 मिनट तक घूमता रहा, टोक्यो ने दर्ज किया कड़ा विरोध

Sun, 04 May 2025 03:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 May 2025 03:35 PM IST
सार

Japan: जापान ने आरोप लगाया कि उसकी हवाई सीमा में चीन का हेलिकॉप्टर घुसा। इसके अलावा, चार जहाल भी उसकी जल सीमा में घुस आए। जिस पर उसने चीन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Tokyo lodges protest with Beijing after Chinese helicopter violates Japan's airspace
पूर्वी चीन सागर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

जापान ने चीन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है, क्योंकि एक चीनी तटरक्षक जहाज से उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टर ने जापान की हवाई सीमा में प्रवेश किया। इसके अलावा, चार चीनी जहाज विवादित सेनकाकू द्वीपों के पास जापानी जल सीमा में घुस आए। यह जानकारी जापानी सरकारी मीडिया ने दी। 

विज्ञापन


चीन भी इन द्वीपों पर दावा करता है और उन्हें 'दियाओमू' कहता है। जापान की समाचार एजेंसी 'क्योदो' ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई और यह इस तरह की चौथी घुसपैठ है। जापानी तटरक्षक बल के मुताबिक, 'दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर एक चीनी तटरक्षक जहाज से हेलिकॉप्टर को उड़ान भरते देखा गया। यह हेलिकॉप्टर 15 मिनट तक जापानी हवाई सीमा में घूमता रहा। इसके बाद जापान की वायु सेना ने दो लड़ाकू विमान भेजे।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, खुद आतंक की पनाहगाह, अब अपने ही लोगों पर बना रहा दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर सेनकाकू द्वीपों के ऊपर से जापनी हवाई सीमा में आया था। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे चीनी तटरक्षक बल के चार जहाज जापानी जल सीमा में दाखिल हुए और उनमें से एक जहाज से उड़ान भरने वाला हेलिकॉप्टर जापानी हवाई क्षेत्र में घुस आया। 


इस घटना के बाद के जापान के एशिया और ओशिनिया मामलों के ब्यूरो के महानिदेश ने टोक्यो स्थित चीनी दूतावास से उप राजदूत झाओ बाओगांग को बुलाया और विरोध दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। 

ये भी पढ़ें: अब 'स्टारबेस' नाम से जाना जाएगा दक्षिण टेक्सास शहर; एलन मस्क को मिली बड़ी जीत, मतदाताओं ने लगाई मुहर

दूसरी ओर, चीन के सरकार नियंत्रित 'ग्लोबल टाइम्स' अखबार ने बताया कि चीन के तटरक्षक जहाज शनिवार को नियमित गश्त कर रही थे। उसी दौरान एक जापानी नागरिक विमान चीन के हवाई क्षेत्र (दियाओयू द्वीप के ऊपर) में सुबह 11.19 बजे घुसा और 11.24 बजे बाहर निकल गया। चीन के तटरक्षक बल ने जरूरी कदम उठाए और एक हेलिकॉप्टर को भेजकरक उस विमान को चेतावनी दी और खदेड़ दिया। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन में जापान के राजदूत वु जिआंगहाओ ने जापान के उप विदेश मंत्री टाकेहिरो फुनाकोशी के सामने इस घटना पर आपत्ति जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed