{"_id":"6800752347ec736b5f0689b7","slug":"time-most-influential-leaders-donald-trump-elon-musk-mohammad-yunus-features-none-indians-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"TIME: डोनाल्ड ट्रंप, मोहम्मद यूनुस दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल, किसी भारतीय को नहीं मिली जगह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
TIME: डोनाल्ड ट्रंप, मोहम्मद यूनुस दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल, किसी भारतीय को नहीं मिली जगह
Thu, 17 Apr 2025 08:57 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:57 AM IST
सार
रेशमा केवलरमानी फार्मास्यूटिकल कंपनी वर्टेक्स की सीईओ हैं। वह जब 11 साल की थी, तभी उनका परिवार अमेरिका में बस गया था। रेशमा अमेरिका की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक वर्टेक्स की पहली महिला सीईओ भी हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और मोहम्मद यूनुस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
टाइम मैग्जीन की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी हो चुकी है। इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम हैं। सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का नाम शामिल है। हालांकि हैरानी की बात ये है कि इस साल किसी भारतीय को दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह नहीं मिली है।
भारतीय मूल की रेशमा का नाम सूची में शामिल
साल 2024 में भारत से मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक को टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था। हालांकि इस साल भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी को इस सूची में जगह दी गई है। टाइम मैग्जीन ने अपने लीडर्स खंड में रेशमा को शामिल किया है। रेशमा केवलरमानी फार्मास्यूटिकल कंपनी वर्टेक्स की सीईओ हैं। वह जब 11 साल की थी, तभी उनका परिवार अमेरिका में बस गया था। रेशमा अमेरिका की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक वर्टेक्स की पहली महिला सीईओ भी हैं।
ये भी पढ़ें- US: 'ये अपराधी, ट्रंप इन्हें हटाना चाहते हैं', महिला की भावुक अपील, अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर छिड़ी बहस
विज्ञापन
कीर स्टार्मर और जेडी वेंस का नाम भी सूची में शामिल
टाइम मैग्जीन ने रेशमा के बारे में लिखा है कि वे जानती हैं कि विज्ञान की सीमाओं को किस तरह से बढ़ाया जाए। रेशमा के नेतृत्व में वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल कंपनी ने पहली बार क्रिस्पर तकनीक से बनी सिकल सेल की दवा को एफडीए से मंजूरी दिलाने में सफलता हासिल की है। इस दवा से सिकल सेल की बीमारी को मरीज के ही डीएनए का मयूटेशन करके ठीक किया जा सकेगा। रेशमा का मानना है कि हमारे शरीर की भाषा डीएनए है और भविष्य में वही दवाएं असरदार साबित होंगी, जो हमारे डीएनए की मदद से हमारे शरीर से बात कर सकेंगी। टाइम मैग्जीन की सूची में शुमार अन्य नेताओं में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आदि का नाम भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- US: 'अमेरिका में हर 31 में से एक बच्चा ऑटिज्म का शिकार', लगातार बढ़ रहे मामलों पर स्वास्थ्य सचिव ने जताई चिंता