फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Time is over for soft approach to illegal immigrant criminals Donald Trump on texas Indian-origin man murder

US: 'अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरम रुख अपनाने का समय खत्म', भारतीय मूल के शख्स की हत्या पर ट्रंप सख्त

Mon, 15 Sep 2025 07:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 15 Sep 2025 07:21 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डलास में एक भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की कथित तौर पर एक पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड वाले क्यूबाई प्रवासी की ओर से निर्मम हत्या के बाद अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन के कार्यकाल में बनाई गई आव्रजन नीति की निंदा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने हमलावर को अवैध विदेशी बताया, जिसे निर्वासित किया जाना चाहिए था। उन्होंने इसके लिए बाइडन की उदार नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Time is over for soft approach to illegal immigrant criminals Donald Trump on texas Indian-origin man murder
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के चंद्र नागमल्लैया की हत्या की निंदा की। नागमल्लैया का क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने उनकी पत्नी और बेटे के सामने सिर धड़ से अलग कर दिया था। ट्रंप ने रविवार को इस घटना को भयानक बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके शासन में अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरम रुख अपनाने का समय खत्म हो गया है। उन्होंने हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया, 'मुझे टेक्सास के डलास में एक सम्मानित शख्स चंद्र नागमल्लैया की हत्या की भयावह खबरों की जानकारी है। उनकी पत्नी और बेटे के सामने क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया, जिसे हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए था। इस व्यक्ति को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे कारावास जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अक्षम जो बाइडन के कार्यकाल में उसे हमारी मातृभूमि में वापस छोड़ दिया गया, क्योंकि क्यूबा ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपने देश में नहीं चाहता था। निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म हो गया है! होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर जार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। इस अपराधी, जिसे हमने हिरासत में लिया है, पर कानून की पूरी हद तक मुकदमा चलाया जाएगा। उस पर जघन्य हत्या का आरोप लगाया जाएगा!'
विज्ञापन


10 सितंबर को चाकू से हमला किया गया
मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले 50 वर्षीय चंद्र मौली 'बॉब' नागमल्लैया पर 10 सितंबर को डाउनटाउन सूट्स मोटल में चाकू से हमला किया गया। वे यहीं रहते थे और काम करते थे। उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटे के सामने हुए इस हमले ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को गहराई से झकझोर दिया है। आरोपी 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को 2025 में रिहा कर दिया गया था
अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उसे पहले भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन क्यूबा की ओर से उसके निर्वासन को स्वीकार करने से इनकार करने के बाद उसे जनवरी 2025 में रिहा कर दिया गया। 


अंतिम संस्कार में करीबी परिवार और दोस्त शामिल
नागमल्लैया का अंतिम संस्कार 13 सितंबर को टेक्सास के फ्लावर माउंड में हुआ, जिसमें उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। उनके परिवार की सहायता के लिए एक धन उगाहने वाले अभियान ने 321,326 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है। इस हत्या ने आव्रजन प्रवर्तन और अमेरिकी अधिकारियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर बहस को फिर से शुरू कर दिया है, जब देश निर्वासित लोगों को स्वीकार करने से इनकार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed