फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TikTok Star Ayla Summer Mucha : Australian Six Months Baby Girl Born With Permanent Smile On Face Melts Hearts Online, Became News Social Media Sensation

TikTok Star : हमेशा मुस्कुराने वाली बच्ची बन गई टिकटॉक स्टार, छह माह की आयला समर का मुंह कुदरती गड़बड़ी का शिकार

Sat, 28 May 2022 05:25 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 28 May 2022 05:25 AM IST
सार

बच्ची की 21 वर्षीय मां क्रिस्टीना वर्शेर और 20 साल के पिता ब्लेज मुचा का कहना है कि डॉक्टरों से इस बारे में पता लगा तो उन्हें धक्का लगा। सोचा, हमसे ही कोई गड़बड़ी हुई, लेकिन डॉक्टरों ने समझाया कि हमारी कोई गलती नहीं।

विज्ञापन
TikTok Star Ayla Summer Mucha : Australian Six Months Baby Girl Born With Permanent Smile On Face Melts Hearts Online, Became News Social Media Sensation
आयला समर मुचा - फोटो : Social Media

विस्तार

चेहरे पर जन्मजात विकृति के साथ जन्मी ऑस्ट्रेलियाई बच्ची इन दिनों सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स की मुस्कुराहट का कारण बन गई है। दरअसल, यह बच्ची ‘बाइलैटरल माइक्रोस्टोमिया’ से पीड़ित है। अतिदुर्लभ यह विकार मुंह की संरचना बिगाड़ देता है। इससे इंसान हमेशा मुस्कुराता दिखता है।
विज्ञापन


दिसंबर 2021 में जन्मी आयला समर मुचा इसी कुदरती गड़बड़ी का शिकार है। हालांकि इसने उसे टिकटॉक और इंस्टाग्राम स्टार जरूर बना दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची विकार से गर्भावस्था में ही ग्रसित हो गई थी। उसकी 21 वर्षीय मां क्रिस्टीना वर्शेर और 20 साल के पिता ब्लेज मुचा का कहना है कि डॉक्टरों से इस बारे में पता लगा तो उन्हें धक्का लगा। सोचा, हमसे ही कोई गड़बड़ी हुई, लेकिन डॉक्टरों ने समझाया कि हमारी कोई गलती नहीं।
विज्ञापन


माता-पिता ने आयला को विकार से मुक्त कराने का मन बनाया। डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। वर्शेर और मुका इंस्टाग्राम पर बच्ची की तस्वीरें साझा करते हुए इस दुर्लभ बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बहरहाल, बच्ची की कुदरती ‘हंसी’ लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed