फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TikTok ban in US supreme court TikTok statement Biden Administration Donald Trump reaction news in hindi

US: '19 जनवरी से परिचालन होगा बंद', अमेरिका में प्रतिबंध लगने की खबरों के बीच टिकटॉक ने जारी किया बयान

Sat, 18 Jan 2025 12:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 18 Jan 2025 12:52 PM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने इस बात पर जोर दिया कि कानून को लागू करने की जिम्मेदारी अब आने वाले प्रशासन पर है।
 

विज्ञापन
TikTok ban in US supreme court TikTok statement Biden Administration Donald Trump reaction news in hindi
टिकटॉक - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में प्रतिबंध की बढ़ती संभावनाओं से पहले टिकटॉक ने शनिवार को एक बयान जारी किया। अपने बयान में टिकटॉक ने बताया कि व्हाइट हाउस और न्याय विभाग सर्विस प्रोवाइडर्स को आवश्यक स्पष्टता और आश्वासन प्रदान करने में विफल रहे। टिकटॉक ने कहा कि जब तक बाइडन प्रशासन द्वारा गैर-प्रवर्तन का आश्वासन देने वाला एक निश्चित बयान प्रदान नहीं किया जाता है, तब तक टिकटॉक 19 जनवरी से अमेरिका में अपना परिचालन बंद कर देगा। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टिकटॉक ने कहा, "व्हाइट हाउस और न्याय विभाग सर्विस प्रोवाइडर्स को आवश्यक स्पष्टता और आश्वासन प्रदान करने में विफल रहे। जब तक बाइडन प्रशासन द्वारा गैर-प्रवर्तन का आश्वासन देने वाला एक निश्चित बयान प्रदान नहीं किया जाता है, तब तक टिकटॉक 19 जनवरी से अमेरिका में अपना परिचालन बंद करने के लिए मजबूर होगा।" 
विज्ञापन


सुरक्षा चिंताओं के कारण लगाया जा रहा प्रतिबंध
अमेरिका में सुरक्षा चिंताओं के कारण टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। टिकटॉक की यह टिप्पणी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पृष्ठभूमि के बीच आई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने इस बात पर जोर दिया कि कानून को लागू करने की जिम्मेदारी अब आने वाले प्रशासन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अपने बयान में जीन पियरे ने कहा, "प्रशासन, देश के बाकी हिस्सों की तरह टिकटॉक मामले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहा है। टिकटॉक पर बाइडन की स्थिति कई महीनों से स्पष्ट है। सांसदों ने एक विधेयक राष्ट्रपति के के पास भेज दिया है।" बयान में आगे कहा गया कि यह प्रशासन मानता है कि कानून को लागू करने की कार्रवाई अगले प्रशासन पर निर्भर होनी चाहिए। बता दें कि सोमवार यानी की 20 जनवरी से राष्ट्रपति जो बाइडन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उनकी जगह अब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। 


नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कोर्ट के फैसले पर प्रसले पर प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि, उन्होंने प्रतिबंध को वापस लेने के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई। ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ टिकटॉक के बारे में बात करने की भी पुष्टि की।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed