फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three US-Russian crews flew to International Space Station aboard Russian spacecraft

NASA: तीन अमेरिकी-रूसी क्रू ISS रवाना, क्रेमलिन के यान में सवार होकर उड़ान भरी, अंतरिक्ष में आठ महीने रहेंगे

Tue, 08 Apr 2025 12:13 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:13 PM IST
सार

नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम और दो रूसी क्रू- सर्गेई रेजिकोव व एलेक्सी जुब्रित्स्की ने मंगलवार को रूसी अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी। सोयुज बूस्टर रॉकेट को कजाकिस्तान में बैकोनूर लॉन्च सुविधा से लॉन्च किया गया, जिसे रूस ने लीज पर लिया हुआ है। 
 

विज्ञापन
Three US-Russian crews flew to International Space Station aboard Russian spacecraft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SpaceX

विस्तार

नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम और दो रूसी क्रू मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने रूसी अंतरिक्ष यान में सवार होकर आईएसएस के लिए सफलापूर्वक उड़ान भरी। तीनों आठ महीने तक अंतरिक्ष में रहेंगे। 

विज्ञापन


सोयुज बूस्टर रॉकेट ने मंगलवार को तय समय पर बैकोनूर लॉन्च सुविधा से उड़ान भरी, जिसे रूस द्वारा कजाकिस्तान में लीज पर लिया गया है। तीनों क्रू के साथ सोयुज एमएस-27 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। वे तीन घंटे बाद स्टेशन पर डॉक करने के लिए तैयार हैं। नासा के अंतरिक्ष यात्री किम और रूस के सर्गेई रेजिकोव और एलेक्सी जुब्रित्स्की अंतरिक्ष में लगभग आठ महीने बिताएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: उत्तर और दक्षिण ध्रुवों का चक्कर काटकर निजी उड़ान से धरती पर वापस लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, इतिहास बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं किम
नासा ने बताया कि किम भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए क्रू को करेंगे। इसके अलावा, पृथ्वी पर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए वैज्ञानिक जांच और तकनीकी प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि किम लॉस एंजिलिस के मूल निवासी हैं। वह अमेरिकी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं और फ्लाइट सर्जन भी हैं। 

ये भी पढ़ें: Blue Origin: 14 अप्रैल को इतिहास रचेंगी यह छह महिलाएं, अंतरिक्ष में रवाना होगा महिलाओं का पहला क्रू मिशन

ISS पर इन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर काम करेंगे तीनों क्रू
तीनों अमेरिकी-रूसी क्रू नासा के अन्य अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट, ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स के साथ मिलकर अंतरिक्ष स्टेशन पर काम करेंगे। इसके अलावा, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी, रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओविचिनिन, इवान वैगनर और किरिल पेसकोव भी उनके साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर शामिल होंगे। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed