फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three teenage girls and gunman dead in Texas shooting

US: टेक्सास में गोलीबारी की घटना, तीन किशोरियों की हत्या के बाद बंदूकधारी ने खुद को मारी गोली

Mon, 20 Feb 2023 12:02 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गलेना पार्क (टेक्सास)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गलेना पार्क (टेक्सास)। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 20 Feb 2023 12:02 AM IST
सार

यह घटना ह्यूस्टन के उपनगर गलेना पार्क में शनिवार रात करीब 10:30 बजे (स्थानीय समय) बंदूकधारी की प्रेमिका के घर पर हुई। हैरिस काउंटी के अधिकारी एड गोंजालेज के मुताबिक, जिन लड़कियों की हत्या की गई है उनकी उम्र 19, 14 और 13 साल थी।

विज्ञापन
Three teenage girls and gunman dead in Texas shooting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला टेक्सास का है जहां गोलीबारी की घटना में तीन किशोरियों और बंदूकधारी की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि तीन किशोर लड़कियों, जिनमें एक गर्भवती थी, को एक व्यक्ति ने बुरी तरह से गोली मार दी। आरोपी ने 12 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न भी किया था, जो बाद में भाग निकली। इसके बाद आरोपी बंदूकधारी ने खुद को गोली मार ली। घटना से संबंधित किसी का भी नाम जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन


यह घटना ह्यूस्टन के उपनगर गलेना पार्क में शनिवार रात करीब 10:30 बजे (स्थानीय समय) बंदूकधारी की प्रेमिका के घर पर हुई। हैरिस काउंटी के अधिकारी एड गोंजालेज के मुताबिक, जिन लड़कियों की हत्या की गई है उनकी उम्र 19, 14 और 13 साल थी।
विज्ञापन


गोंजालेज ने कहा कि 38 वर्षीय आरोपी ने पहले 12 साल की लड़की पर हमला किया और फिर उसे घर से बाहर भाग जाने के लिए कहा। इसके बाद एक साल की बच्ची को लेकर वह वहां से भाग गई। उन्होंने कहा कि वह बिना कपड़ों के घर से बाहर भागी और एक पड़ोसी के घर गई। फिर पड़ोसी ने गलेना पार्क पुलिस को फोन किया। गलेना पार्क पुलिस के एक बयान के अनुसार, वहां से जिंदा बचकर बाहर निकलने वाली दोनों लड़कियों को मामूली चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जांच शेरिफ विभाग को सौंपी गई है। बता दें कि अमेरिका में शेरिफ एक काउंटी या शहर में एक अधिकारी होता है जो शांति बनाए रखने और कानून लागू करने के लिए जिम्मेदार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंजालेज ने कहा कि उस व्यक्ति की प्रेमिका 12 वर्षीय और 19 वर्षीय लड़की की मां थी। 19 साल की पीड़िता एक बच्चे की मां थी और वह गर्भवती थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस समय गोली मारी गयी उस समय प्रेमिका घर पर नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि वह मरने वाली अन्य दो किशोरियों के संबंधों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी परिवार का सदस्य बताया गया है। गोंजालेज ने गोलीबारी के लिए कोई संदिग्ध मकसद के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है, यह सब दुखद है।


बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अमेरिका के मिसिसिपी में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। अधिकारियों ने बताया था कि टेनेसी स्टेट लाइन के पास मिसिसिपी के एक छोटे से शहर में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed