फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three researchers jailed in case of infants born by gene changes in china

चीन: जीन में परिवर्तन कर शिशुओं के जन्म मामले में तीन शोधकर्ताओं को जेल

Tue, 31 Dec 2019 02:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 Dec 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Three researchers jailed in case of infants born by gene changes in china
सांकेतिक तस्वीर

चीन की अदालत ने जीन में परिवर्तन कर शिशुओं के जन्म मामले में देश के तीन शोधकर्ताओं को दोषी ठहराया और जेल की सजा सुनाई। तीनों पर गैर कानूनी रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करने का आरोप था।

विज्ञापन


मुख्य शोधकर्ता हे जिआनकुई ने नवंबर 2018 में यह दावा कर वैज्ञानिक दुनिया में सनसनी मचा दी थी कि उन्होंने जीन में परिवर्तन कर भ्रूण विकसित किए और इससे जुड़वा लड़कियों का जन्म हुआ।
विज्ञापन


एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह दावा किया था। उनके इस दावे के बाद जीन में छेड़छाड़ की नैतिकता पर वैश्विक बहस छिड़ गई। शोधकर्ता ने कहा था कि उन्होंने एड्स वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए भ्रूण में एक जीन को बदलने के लिए क्रिसपर नाम के उपकरण का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पाया कि तीनों शोधकर्ताओं ने चिकित्सा अभ्यास के लिए डॉक्टर होने की योग्यता हासिल नहीं की थी और प्रसिद्धि व पैसे के लालच में ऐसा किया। तीनों ने जानबूझकर वैज्ञानिक अनुसंधान कर चीन के कानून का उल्लंघन किया।


मुख्य शोधकर्ता ने चीन के शेनजेन की साउथर्न यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में अपनी लैब खोलने से पहले अमेरिका में पढ़ाई की थी।

लाखों का जुर्माना भी लगा

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुख्य शोधकर्ता हे जिआनकुई को तीन साल की जेल सुनाई गई और 4.30 लाख डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश मिला। वहीं उसके सहयोगियों झांग रेनली को दो साल की कैद व 1.43 लाख डॉलर का जुर्माना और क्विन जिंहोउ को 18 महीने की जेल व 72 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed