फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three pilots killed when two South Korean trainee planes collide, accident near Sacheon Airbase

हादसा : दक्षिण कोरिया की वायुसेना के दो प्रशिक्षु विमान भिड़े, तीन पायलटों की मौत, सैचओन एयरबेस के पास हादसा

Fri, 01 Apr 2022 11:54 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Apr 2022 11:54 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया की वायु सेना ने एक बयान में कहा है कि दुर्घटना दक्षिणपूर्वी शहर सैचओन के एयरबेस के समीप दोपहर करीब 1.35 बजे हुई। केटी-1 विमान हवा में एक दूसरे से टकरा गए। 

विज्ञापन
Three pilots killed when two South Korean trainee planes collide, accident near Sacheon Airbase
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo

विस्तार

दक्षिण कोरिया की वायुसेना के दो प्रशिक्षु विमान शुक्रवार को हवा में एक दूसरे से भिड़ गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हादसे में तीन पायलटों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की वायु सेना ने एक बयान में कहा है कि दुर्घटना दक्षिणपूर्वी शहर सैचओन के एयरबेस के समीप दोपहर करीब 1.35 बजे हुई। केटी-1 विमान हवा में एक दूसरे से टकरा गए। मीडिया रिपोर्ट में एक पायलट के घायल होने की भी खबर है, लेकिन वायुसेना ने अभी हताहतों के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। 

विज्ञापन

वायुसेना ने कहा है कि वह पता लगा रही है कि हादसे में कितने हताहत हुए हैं। योनहैप न्यूज एजेंसी ने अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से कहा है कि तीन पायलटों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।घटनास्थल पर 30 से ज्यादा अग्निशमन वाहन पहुंच गए हैं। मलबे की तलाशी का काम जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed