फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three member team from Election Commission of India lands in Dhaka ahead of Bangladesh general election

Bangladesh Polls: आम चुनाव से पहले ढाका पहुंचे भारतीय चुनाव आयोग के तीन सदस्य, शेख हसीना ने जनता से की ये अपील

Fri, 05 Jan 2024 02:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Jan 2024 02:42 PM IST
सार

बांग्लादेश में होने वाले इस आम चुनाव के लिए यूरोपियन संघ की अंतरराष्ट्रीय चुनाव विशेषज्ञ टीमें भी ढाका पहुंच चुकी है, जिसमें विभिन्न देशों के कई विदेशी चुनाव पर्यवेक्षक शामिल है।

विज्ञापन
Three member team from Election Commission of India lands in Dhaka ahead of Bangladesh general election
Bangladesh General Election - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में सात जनवरी को होने वाले 12वें आम चुनाव से पहले भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के तीन सदस्य ढाका पहुंचे हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले हैं। बांग्लादेश दूतावास के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दरअसल, भारतीय चुनाव आयोग के ये सदस्य अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों की टीम का हिस्सा बनकर ढाका पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'अंतर्राष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर भारत के चुनाव आयोग से तीन वरिष्ठ अधिकारी ढाका पहुंच चुके हैं।' चुनाव आयोग ने सात जनवरी को होने वाले आम चुनाव में शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। बता दें कि तैयारियों के बावजूद विपक्षी पार्टी बीएनपी ने चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक टीम पहुंची ढाका
बांग्लादेश में होने वाले इस आम चुनाव के लिए यूरोपियन संघ की अंतरराष्ट्रीय चुनाव विशेषज्ञों की टीमें भी ढाका पहुंच चुकी है, जिसमें विभिन्न देशों के कई विदेशी चुनाव पर्यवेक्षक शामिल है। अपने पहले प्रेस वार्ता में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, 'चुनाव बांग्लादेश में है और यह उनका घरेलू मुद्दा है। यह वहां के लोगों पर है कि वह अपना भविष्य खुद तय करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया ने बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग चुनाव से पहले कॉमनवेल्थ चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ शुक्रवार को बैठक की। कॉमनवेल्थ चुनाव पर्यवेक्षकों का स्वागत करते हुए सत्तारूढ़ पार्टी ने सात जनवरी को होने वाले चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 

शेख हसीना की जनता से अपील 
अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने गुरुवार को जनता से आम चुनाव में वोट डालकर उनकी पार्टी को चौथी बार सत्ता में लाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'आज मैं चुनाव चिंह नाव पर वोट मांगने के लिए आपके सामने खड़ी हूं।'


अपने संबोधन के दौरान शेख हसीना ने कहा कि वह बांग्लादेश के विकास, लोगों के जीवनशैली को बेहतर बनाने और देश से भूखमरी एवं गरीबी को हटाने के लिए अगले पांच वर्षों तक फिर एकबार सत्ता में रहना चाहती है। बांग्लादेश के इस आम चुनाव में 30 देशों और 180 पर्यवेक्षकों की मौजूदगी देखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed