{"_id":"65686b7abc0f0f5c260e118c","slug":"three-killed-in-shooting-attack-in-jerusalem-fragile-ceasefire-holds-for-the-seventh-day-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: फलस्तीनी हमलावरों ने लोगों पर की गोलाबारी, तीन इस्राइली नागरिकों की मौत; दोनों हमलावर ढेर किए गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: फलस्तीनी हमलावरों ने लोगों पर की गोलाबारी, तीन इस्राइली नागरिकों की मौत; दोनों हमलावर ढेर किए गए
Thu, 30 Nov 2023 04:31 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 30 Nov 2023 04:31 PM IST
सार
पूर्वी येरुशलम के रहने वाले दो फलस्तीनी हमलावरों ने बस स्टॉप पर खड़े लोगों पर अचानक गोलाबारी की, जिसमें तीन इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
इस्राइल में फलस्तीनी हमलावरों ने की गोलाबारी, तीन लोगों की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास और इस्राइल के बीच चले भीषण युद्ध के बाद सात दिनों से संघर्ष विराम जारी है। सात अक्तूबर को गाजा स्थित आतंकी संगठन हमास द्वारा इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे गए। जवाबी कार्रवाई के बाद इस्राइल ने हमास के ठिकानों पर हमला किया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्षों में संघर्ष विराम जारी है।
फलस्तीनी हमलावरों ने चलाई गोली, 3 लोगों की मौत
लेकिन संघर्ष विराम सातवें दिन नाजुक हालत में पहुंच गया। यरूशलम में हुई गोलाबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के मुताबिक, फलस्तीनी हमलावरों द्वारा एक बस स्टॉप पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। जिसमें तीन इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र में फिर से तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस ने कहा, 'दो हमलावरों को मार गिराया'
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह तकरीबन 7:40 बजे (स्थानीय समय) दो फलस्तीनी हमलावरों ने एक बस स्टॉप पर लोगों पर गोलियां चलाई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में हमलावरों पर गोलीबारी की, इस दौरान दो को मार गिराने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि गोलीबारी के बाद लोगों तितर-बितर होते दिखाई दिए। दो हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस्राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने दोनों हमलावरों की पहचान की। दोनों हमलावर पूर्वी येरुशलम के रहने वाले थे। ये दोनों हमास के सदस्य थे, पहले भी ये दोनों आतंकी गतिविधियों में जेल गए थे। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला। पुलिस किसी भी अतिरिक्त हमलावर से बचने के लिए इलाके की तलाशी कर रही है।

Shooting took place in Jerusalem this morning. The attack ended in their deaths. The perpetrators of the attack were two brothers from East Jerusalem. pic.twitter.com/8KVsDRDRL9
— Bliksem v2.oH™ 🇿🇦🇬🇧 (@TheFarEastFiles) November 30, 2023