{"_id":"5c0bbde7bdec22419b5de91c","slug":"three-died-in-a-bomb-blast-at-road-side-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम धमाके में तीन नागरिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम धमाके में तीन नागरिकों की मौत
भाषा, काबुल
Updated Sat, 08 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में तीन नागरिकों की उस वक्त मौत हो गई जब उनकी गाड़ी सड़क किनारे लगाए गए एक बम की चपेट में आ गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता गिलानी फरहाद ने कहा एक ही परिवार के तीन सदस्यों की शनिवार सुबह गुजरा जिले में हुए विस्फोट में मौत हो गई।
विज्ञापन
फरहाद ने घटना के पीछे इलाके में सक्रिय तालिबानी उग्रवादियों का हाथ बताया है। हालांकि, अभी किसी ने भी इस हमले में शामिल होने का दावा नहीं किया है। पूर्वी नंगरहार प्रांत के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि प्रांत में इस्लामिक स्टेट समूह के तीन सदस्यों को बहसुद जिले में एक सैन्य अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूर्वी अफगानिस्तान खासकर नंगरहार में तालिबानी और इस्लामिक स्टेट दोनों ही आतंकी सक्रिय हैं। इस्लामिक स्टेट समूह की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन