{"_id":"5d4770008ebc3e6c9736240c","slug":"three-boats-drowned-in-philippines-31-dead-62-lives-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में तीन नौकाएं डूबी, 31 लोगों की मौत, 62 की जानें बचाई गईं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस में तीन नौकाएं डूबी, 31 लोगों की मौत, 62 की जानें बचाई गईं
Mon, 05 Aug 2019 05:23 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 05 Aug 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस में तूफानी लहरों और भयंकर हवाओं के चलते समुद्र में तीन नौकाओं के डूबने से 31 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग लापता है। कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता अरमंड बालिलो ने रविवार को बताया कि मृतकों में ज्यादातर यात्री गुइमारस और इलोइलो प्रांतों के बीच समुद्र में खराब मौसम और तूफानी हवाओं के चलते डूबी नौकाओं में सवार थे।
विज्ञापन
62 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया भी गया है। उन्होंने यह भी बताया कि डूबी तीसरी नौका में कोई यात्री सवार नहीं था और इसके पांच क्रू सदस्यों को भी बचा लिया गया है। सुरक्षित बचाए गए लोगों ने बताया कि अचानक समुद्र में आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। बाद में भारी बारिश और हवाओं तथा समुद्री लहरों के चलते उनकी नौकाएं पलट गई और डूबने लगीं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर अधिकारियों ने इस बात भी आश्चर्य जताया है कि दो नौकाओं के साथ हुए हादसे के तीन घंटे बाद कैसे तीसरी नौका को समुद्र में जाने की इजाजत दी गई जबकि मौसम उस वक्त भी खराब था। मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते की चेतावनी भी जारी की थी।
विज्ञापन