फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands of people demonstrated in support of Trump in Washington

अमेरिका: ट्रंप के समर्थन में हजारों लोगों ने किया राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Sun, 15 Nov 2020 07:22 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 15 Nov 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people demonstrated in support of Trump in Washington
अमेरिका में प्रदर्शन
अमेरिका का चुनावी परिणाम आने के बाद भी ट्रंप अपनी हार मानने को तैयार नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन दिखाने और राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए हजारों लोगों ने अमेरिकी राजधानी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के पास फ्रीडम प्लाजा में शनिवार सुबह से ही समर्थकों भीड़ इकठ्ठा थी, जिसमें दोपहर तक भीड़ जुटी रही। यहां एक ग्रुप ने कार्यक्रम भी आयोजित किया, इस ग्रुप की मेजबानी पूर्व कार्यकर्ता एमी क्रेमर ने किया था। क्रेमर ने शुक्रवार को प्लाजा में 10,000 लोगों की भीड़ के लिए परमिट लिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही वहां हो रहे कार्यक्रम पर नजर रख रहे नेशनल पार्क सर्विस के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वे भीड़ के आकार पर पैनी नजर बनाए हुए हैं,  साथ ही कहा कि अब तक चिंता का कोई कारण नहीं है।

गौरतलब है कि अमेरिका में चुनाव के ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है, उनके कुछ सलाहकार भी उनका समर्थन कर रहे है। ट्रंप ने चुनाव मतों की गिनती में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसको लेकर उनके समर्थक भी सड़क पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed