फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   This Pakistani woman dresses up as a bride every Friday know why Islamabad

पिछले 16 साल से हर शुक्रवार को दुल्हन बनती है ये महिला, जानिए इसके पीछे का कारण

Sat, 09 Jan 2021 09:58 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 09 Jan 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
This Pakistani woman dresses up as a bride every Friday know why Islamabad
हीरा जीशान - फोटो : Social Media

 कहते हैं ना कि शौक बड़ी चीज है। दुनिया में कई तरह के शौक होते हैं। किसी को घूमने का, किसी को खाने का तो किसी को पढ़ने का, किसी को बगवानी करने का  तो किसी गाने बजाने का शौक होता है। लेकिन कई बार किसी की याद में कुछ शौक लग जाते हैं, जिनकी कहानियां आंखें नम कर देती हैं।पाकिस्तान में रहने वाली एक महिला अपने शौक के कारण इन दिनों सुर्खियों में है। महिला हर शुक्रवार को सोलह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह तैयार होती है। आइए जानते हैं कि आखिर यह महिला हर शुक्रवार को दुल्हन क्यों बनती हैं...

विज्ञापन

हीरा जीशान नाम की यह महिला मूलरूप से पाकिस्तान के लाहौर के पंजाब प्रांत की रहने वाली है। 42 वर्षीय जीशान पिछले 16 साल से हर शुक्रवार को सोलह श्रंगार कर दुल्हन की तरह सजती संवरती हैं। जब लोगों को हीरा जीशान के अजीबोगरीब शौक के बारे में पता चला, तो उनकी हैरानी बढ़ गई।  
विज्ञापन


इसके बाद हीरा जीशान ने खुलासा किया कि आखिर वह ऐसा क्यों करती है? हीरा ने बताया कि 16 साल पहले उनकी मां बहुत बीमार हो गई थीं। उन्हें अस्पताला में भर्ती करना पड़ा, जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। अस्पताल में हीरा की मां ने इच्छा जताई कि मरने से पहले वह अपनी बेटी की शादी करना चाहती हैं। मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अस्पताल में जिस शख्स ने हीरा की मां को रक्त दिया था, उसी से उनकी शादी तय हो गई। अपनी मां की खुशी के लिए हीरा ने हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्शे में हुई विदाई 
हीरा ने बताया कि अस्पताल में ही उनकी शादी हुई। इसके बाद एक रिक्शे में उनकी विदाई हुई। हीरा ने बताया कि अपनी जिंदगी सबसे अहम दिन यानी शादी में उन्होंने ना तो कोई श्रृंगार किया और ना ही तैयार हुई।

इसलिए हर शुक्रवार को दुल्हन बनती है हीरा 
हीरा बताती हैं कि अगले कुछ दिन में ही उनकी मां की मौत हो गई। इससे उनको गहरा झटका लगा। शादी के बार हीरा के छह बच्चे हुए, लेकिन दो बच्चों की मौत पैदा होते ही हो गई। जिसके कारण हीरा अवसाद में चली गई और उस अवसाद से बाहर आने के लिए उन्होंने हर शुक्रवार को दुल्हन की तरह सजना शुरू कर दिया।


हीरा जीशान ने बताया कि उनके पति लंदन में रहते हैं और वह अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान में रहती हैं। हीरा का कहना है कि दुल्हन बनने से उन्हें काफी खुशी मिलती है और अकेलापन भी कटता है। लिहाजा, वह पिछले 16 सालों से हर शुक्रवार को दुल्हन की तरह तैयार होती है। हर शुक्रवार को दुल्हन की तरह सजने संवरने वाली हीरा इन दिनों पाकिस्तान में चर्चा की विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed