फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Third molten solar plant of world now in China

चीन में लगा पहला मोल्टन सोलर प्लांट, लोगों को मिल रही 24 घंटे बिजली

Fri, 18 Jan 2019 12:23 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 18 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Third molten solar plant of world now in China
molten solar plant - फोटो : China News Service

चीन में देश का पहला मोल्टन सोलर प्लांट शुरू हुआ है। ये प्लांट 100 मेगावाट का है, जिससे करीब 30 हजार घरों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसके एक हिस्से में बिजली की सप्लाई शुरू हो चुकी है। देश का ये पहला सोलर प्लाट डुनहुआंग शहर में शुरू हुआ है। जो 7.8 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इनमें 12 हजार मिरर लगाए गए हैं। 


loader

3500 करोड़ रुपये खर्च

इस सोलर प्लांट पर कुल खर्च 3500 करोड़ रुपये आया है। चीन में शुरू हुआ ये प्लांट दुनिया का तीसरा प्लांट है। इस देश ने 2030 तक 35 फीसदी बिजली की जरूरत अक्षय ऊर्जा से पूरी करने का लक्ष्य रखा है। जिसमें सौर, पवन और छोटे पनबिजली प्रोजेक्ट शामिल होते हैं।
 
इसपर लगे मिरर की सहायता से सूरज की रोशनी रिफ्लेक्ट होकर टावर पर पड़ती है, फिर उसी गर्मी से बिजली बनती है। इस प्लांट में एक खास बात ये भी है कि इसमें थर्मल एनर्जी के स्टोरेज की सुविधा भी है। जिससे रात में बिजली की सप्लाई होती है। दुनिया में ऐसा सोलर प्लांट सबसे पहले अमेरिका में लगा था।

अमेरिका में 2016 में नेवादा शहर में ये शुरू हुआ था। इसकी क्षमता 110 मेगावाट है। पूरी तरह चालू होने के बाद ये 75 हजार घरों को बिजली सप्लाई कर सकता है। इसके मिरर सूरज की दिशा के साथ घूमते हैं। ये हीलियोस्टैट मिरर हैं। इनकी दिशा सूरज की दिशा के साथ बदलती रहती है। ये पूरे दिन रोशनी को रिफ्लेक्ट करते रहते हैं। इसके बीच में 260 मीटर की ऊंचाई वाले टावर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed