US President Election Result 2020: अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के बाइडन से पिछड़ने के ये हैं 5 बड़े कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
US Election 2020 Result: कुछ ही चरण के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति की घोषणा हो जाएगी। चुनावी नतीजों को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेट्स पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। बाइडन कह भी चुके हैं कि अगले राष्ट्रपति वही बनने वाले हैं।
आखिर क्यों डोनाल्ड ट्रंप को हार के करीब पहुंच गए हैं, समझने की कोशिश करते हैं।
1. कोरोना पर देर से संज्ञान लिया
राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना महामारी को बहुत हल्के में लिया। उन्होंने कोरोना को लेकर कई गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां भी कीं और सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के दिखाई दिए। डोनाल्ड ट्रंप खुद कोरोना संक्रमित पाए गए। तब भी लापरवाही का ही उदाहरण पेश किया। इसका फायदा जो बाइडन ने जमकर उठाया। बाइडन ने कोरोना को लेकर उठाए गए हर कदम को नाकामी करार दिया। साथ ही जो मौंते हुईं उनके लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
2. ब्लैक लाइव्स मैटर
अमेरिकी अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लायड की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद अमेरिका में जमकर विवाद हुआ, इसके बाद लाखों लोगों ने सड़क पर निकल पर प्रदर्शन किए। प्रदर्शन इतने बढ़ गए कि राष्ट्रपति ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स को सड़कों पर उतार दिया। इस फैसले को लेकर ट्रंप की खूब आलोचना हुई और देश के साथ दुनियाभर में इस फैसले का विरोध हुआ। इस विवाद का खासा असर इन राष्ट्रपति चुनावों पर पड़ा है।
3. बेरोजगारी
इस बार अमेरिकी चुनाव में बेरोजगारी का मुद्दा खूब गूंजा है। दोनों प्रत्याशियों ने नौकरी देने के लुभावने वादे किए। वहीं अमेरिका में कोरोना के कारण लगभग 10 करोड़ लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई, इसका ठीकरा जो बाइडन ने सीधे-सीधे डोनाल्ड ट्रंप की खराब नीतियों पर फोड़ा। इसे लेकर अमेरिकी युवाओं में डोनाल्ड ट्रंप के प्रति गुस्सा देखने को मिला है। साथ ही बाइडन ने नौकरी देने के वादे को लेकर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है।
4. बाहरी मूल के वोटरों में गुस्सा
जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति की गद्दी संभाली, वो हमेशा कहते रहे- पहले राष्ट्र। इसके बाद ट्रंप ने दूसरे देशों से अमेरिका में काम करने वाले लोगों के लिए एच1बी वीजा के साथ कई कानून सख्त कर दिए थे। इसके बाद ट्रंप को काफी विरोध भी झेलना पड़ा था। वहीं जो बाइडन ने अपने प्रचार में इन नियमों में ढिलाई देने की बात कही थी।
5. सुप्रीम कोर्ट को लेकर फजीहत
राष्ट्रपति चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट में नए जज को लेकर लंबी बहस चली। जब सुप्रीम कोर्ट में जज का नाम नामित हुआ तो इसके बाद ट्रंप ने जज पर डेमोक्रेट्स समर्थक होने के आरोप लगाए। साथ ही कुछ ऐसे बयान दिए जिनको बाइडन ने प्रचार में खूब उछाला।