फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   There is a deep crisis on women's rights in 2024, one woman is killed every 10 minutes

चिंताजनक: 2024 में महिलाओं के अधिकारों पर गहरा संकट, हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या

Fri, 07 Mar 2025 07:44 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 07:44 AM IST
सार

महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुई प्रगति के बावजूद अब तक केवल 87 देशों में ही किसी महिला ने शासन किया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की अपने ही परिवार के किसी सदस्य या साथी के हाथों मारी जाती है।

विज्ञापन
There is a deep crisis on women's rights in 2024, one woman is killed every 10 minutes
महिला सशक्तिकरण - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वर्ष 2024 में दुनिया के लगभग एक चौथाई देशों में महिलाओं के अधिकारों पर संकट और गहरा गया है। इसके साथ ही लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाले प्रयासों पर भी दबाव बढ़ा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुई प्रगति के बावजूद अब तक केवल 87 देशों में ही किसी महिला ने शासन किया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की अपने ही परिवार के किसी सदस्य या साथी के हाथों मारी जाती है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट वीमेन राइट्स इन रिव्यू: 30 ईयर्स आफ्टर बीजिंग में यह चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में महिलाओं और बच्चियों के अधिकार कमजोर हो रहे हैं, भेदभाव बढ़ रहा है और कानूनी सुरक्षा प्रणाली कमजोर पड़ रही है। साथ ही महिलाओं के समर्थन और सुरक्षा के लिए बनाए गए कार्यक्रमों को पर्याप्त आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण में कुछ ही देश सफल
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में केवल एक फीसदी महिलाएं ऐसे देशों में रहती हैं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता दोनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अधिकांश देशों में महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर पुरुषों की तुलना में कम निवेश किया जाता है। रोजगार के अवसर भी सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed