फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Trump Campaign on Wednesday filed a lawsuit against The New York Times

ट्रंप कैंपेन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, 2016 में छापी थी खबर  

Thu, 27 Feb 2020 07:07 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 27 Feb 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
The Trump Campaign on Wednesday filed a lawsuit against The New York Times
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Facebook
ट्रंप कैंपेन की ओर से न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। ट्रंप कैंपेन का आरोप है कि अखबार ने 2016 चुनाव के दौरान ट्रंप पर रूस के साथ समझौता करने की झूठी खबर छापी थी। इसके मुताबिक, विदेश नीति को लेकर रूस से समझौता किया गया था ताकि डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया जा सके। 
विज्ञापन


अखबार के खिलाफ न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अखबार में यह रिपोर्ट मार्च 2019 में ओपिनियन सेक्शन में ‘द रियल ट्रम्प- रशिया क्विड प्रो क्यू’ हेडलाइन से छापी गई थी। 
विज्ञापन


ट्रंप कैंपेन ने कहा, रिपोर्ट पूरी तरह गलत

ट्रंप की वरिष्ठ कानूनी सलाहकार जेना इलिस ने कहा कि यह खबर बिना किसी सबूत के प्रकाशित किया गया। केस का मकसद ट्रंप के खिलाफ जानबूझकर गलत रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए समाचार संगठन को जवाबदेह ठहराना है। अखबार की खबर पूरी तरह से गलत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एनवाईटी की सफाई 

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अखबार अपनी कानूनी लड़ाई लड़ेगा। अखबार के प्रवक्ता एलीन मर्फी ने कहा कि ट्रंप कैंपेन ओपिनियन लेखक को अपने विचार को लेकर सजा दिलाने के लिए अदालत पहुंचा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed