{"_id":"65f0380b0f3b3db8ad0cf12e","slug":"the-russian-defense-ministry-says-a-military-transport-plane-with-15-people-on-board-has-crashed-on-takeoff-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transport Plane Crashed: रूस में सैन्य परिवहन विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त, करीब 15 लोग सवार थे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Transport Plane Crashed: रूस में सैन्य परिवहन विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त, करीब 15 लोग सवार थे
Tue, 12 Mar 2024 04:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Mar 2024 04:40 PM IST
सार
इससे पहले पिछले साल अगस्त में रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल थे।
विज्ञापन
इल्यूशिन आईएल-76
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा एक सैन्य परिवहन विमान के साथ हुआ। विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। घटना स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे हुई। रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इवानोवो इलाके में हुए हादसे में सभी 15 लोगों की मौत हो गई है। इवानोवो इलाके से यूक्रेन की सीमा करीब 700 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा इल्यूशिन आईएल-76 सैन्य मालवाहक विमान के साथ हुआ। वह मंगलवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसका कारण इंजन में आग लगना बताई जा रही है। दरअसल, इस विमान में चार इंजन होते हैं। यह स्ट्रेटेजिक एयरलिफ्टर विमान की श्रेणी में आता है। यह रूसी विमान राहत सामग्री और बड़ी संख्या में लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में काम आता है।
विज्ञापन
इससे पहले पिछले साल अगस्त में रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल थे। रूसी विमानन एजेंसी ने वैगनर प्रमुख के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार होने की पुष्टि की थी। एजेंसी ने कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन सवार थे, इस हादसे में कोई यात्री जीवित नहीं बचा।
विज्ञापन
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे जेट में सात यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। जेट मॉस्को के उत्तर में टवेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।