सीरिया के पुनर्निर्माण में रचनात्मक और सार्थक भूमिका निभाने के लिए भारत तैयार: टीएस तिरुमूर्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि 'जैसा कि हमने अपना नया परिषद कार्यकाल आठ साल बाद शुरू किया है, इस बात पर टिप्पणी करना निराशाजनक है कि सीरिया में जारी संकट का अभी भी कोई अंत नजर नहीं आ रहा है और इस पर राजनीतिक प्रक्रिया अभी भी बंद है। क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी के साथ संघर्ष और जटिल हो गया है।'
As we begin our new Council term 8 yrs later, it's disheartening to note that ongoing crisis in Syria still has no end in sight & political process is yet to take off. Conflict has become more complex with involvement of regional players: TS Tirumurti,Permanent Rep of India to UN pic.twitter.com/qnVqlOyZ0i
— ANI (@ANI) January 20, 2021विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि सीरिया से निकलने वाला आतंकवाद अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक भी फैल चुका है। सीरियाई संघर्ष में शामिल विदेशी लड़ाके भी भाड़े के रूप में अन्य स्थानों पर चले गए हैं।
साथ ही टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सीरिया में संघर्ष समाप्त हो जाएगा और सीरिया का पुनर्निर्माण शुरू हो जाएगा। इस उद्देश्य के लिए भारत परिषद में एक रचनात्मक और सार्थक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
We hope that the conflict in Syria will end and the reconstruction of Syria will begin. Towards this objective India is ready to play a constructive and meaningful role in the Council: TS Tirumurti, Permanent Representative of India to United Nations
— ANI (@ANI) January 20, 2021