{"_id":"61c07a4b7b42f1708454a92e","slug":"the-planned-world-economic-forum-in-the-swiss-mountain-resort-of-davos-has-been-called-off-due-to-surging-cases-of-the-omicron-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron variant: ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों का असर, विश्व आर्थिक मंच की बैठक टली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Omicron variant: ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों का असर, विश्व आर्थिक मंच की बैठक टली
Mon, 20 Dec 2021 06:13 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:13 PM IST
सार
ओमिक्रॉन के प्रकोप को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच विश्व आर्थिक मंच ने स्विट्जरलैंड के दावोस में अपनी वार्षिक बैठक को स्थगित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
WEF
- फोटो : social media
विस्तार
कोरोना वायरस से नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दावोस के स्विस माउंटेन रिसॉर्ट में होने वाले विश्व आर्थिक मंच की बैठक को कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के कारण टाल दिया गया है। रॉयटर्स के हवाले से यह खबर आई है।
विज्ञापन
दावोस में होनी थी बैठक
विश्व आर्थिक मंच ओमिक्रॉन के प्रकोप को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस में अपनी वार्षिक बैठक को स्थगित कर रहा है। बैठक 17-21 जनवरी 2022 के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में होने वाली थी। अब गर्मियों की शुरुआत में इसके आयोजन की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
World Economic Forum (WEF) will defer its Annual Meeting in Davos, Switzerland, in the light of continued uncertainty over #Omicron outbreak. The Meeting was scheduled to take place in Davos-Klosters, Switzerland between 17-21 Jan, 2022. It's now planned for early summer: WEF pic.twitter.com/ZaFbv2hRXh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 20, 2021
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने कहा कि इसके बजाय इसमें शामिल होने वाले देश स्टेट ऑफ द वर्ल्ड सत्रों की एक हेडलाइन श्रृंखला में शामिल होंगे, जिसमें वैश्विक नेताओं को एक साथ लाकर दुनिया की सबसे अधिक दबाव वाली चुनौतियों के समाधान को आकार देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।