फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The pain of friendship: special study to understand the pain of girlfriends, the law came in the way, reached the worlds dangerous prison

दोस्ती का दर्द : गर्लफ्रेंड की पीड़ा को समझने के लिए की खास पढ़ाई, कानून आया आड़े, पहुंच गया विश्व की खतरनाक जेल में

Mon, 03 May 2021 04:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 03 May 2021 04:19 PM IST
सार

विश्व के कई देशों में अब भी पढ़ाई-लिखाई में भी अड़ंगेबाजी है, यह खबर वही सब जाहिर कर रही है। 
 

विज्ञापन
The pain of friendship: special study to understand the pain of girlfriends, the law came in the way, reached the worlds dangerous prison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

इस आधुनिक युग में कोई सोच भी नहीं सकता है कि आप किसी विषय का गहन अध्ययन करें, लेकिन ऐसा करने कानूनन प्रतिबंधित हो। लेकिन आप यह जानकर हैरान होंगे कि ऐसा ऐसा हुआ है और छात्र विश्व की सबसे खतरनाक जेल में बंद है। 

विज्ञापन


मिस्र में अहदम नाम के एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड के दर्द को समझने के लिए महिलाओं से जुड़े विषय 'जेंडर स्टडीज' की पढ़ाई शुरू की। वह ऑस्ट्रिया की सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी का अध्ययन करने लगा। 
विज्ञापन


बेल्जियम में पढ़ने वाली अहमद की गर्लफ्रेंड सोहेला ने बताया कि वे दोनों कई वर्षों से एक-दूसे के संपर्क में हैं। एक वेबसाइट वाइस वर्ल्ड न्यूज से चर्चा में सोहेला ने कहा कि अहमद की एक दोस्त को मिस्र में गर्भपात के भयानक अनुभव से गुजरना पड़ा था। इसी दोस्त की कहानी सुनकर उसने लैंगिक स्टडीज की पढ़ाई का निर्णय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भपात कानूनों का तुलनात्मक अध्ययन पड़ा भारी
बकौल सोहेला अपनी मित्र की पीड़ा को देखते हुए अहमद ने तय किया कि कि स्नातकोत्तर का शोध मिस्र और इस्लाम के गर्भपात के तुलनात्मक अध्ययन पर करेगा। इसी दौरान एक बार वह ऑस्ट्रिया से वापस मिस्र आ रहा था तो वहां उतरते ही शर्म अल शेख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी किताबों को देख कर अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। 

लिमान टोरा जेल में कई माह से बंद
शर्म अल शेख एयरपोर्ट पर तो उसे पूछताछ के बाद जाने दिया गया, लेकिन एक हफ्ते बाद उसके घर पुलिसकर्मी  पहुंचे। उसे गिरफ्तार किया और काहिरा की लिमान टोरा जेल में डाल दिया। यह जेल विश्व की खतरनाक जेलों में शुमार है। यहां राजनीतिक बंदियों व आतंकियों को रखा जाता है। उनके साथ अमानवीय हरकतें होती हैं। 

गर्लफ्रेंड नहीं मिल सकती बंदी दोस्त से
मिस्र के जेल कानून भी इतने सख्त है कि अहमद की गर्लफ्रेंड सोहेला उससे मुलाकात नहीं कर सकती, क्योंकि दोनों की अभी सगाई नहीं हुई है। अहमद का परिवार उससे महीने में एक बार मिल सकता है। 


इटली के जॉर्ज को भी ऐसे ही जेल में डाला
अहमद के ही एक अन्य मित्र पैट्रिक जॉर्ज को भी फरवरी 2020 में इसी तरह गिरफ्तार किया गया था। वह इटली में जेंडर स्टडीज की पढ़ाई कर रहा था। जॉर्ज पर भी आतंकवाद के आरोप लगाए गए थे। इटली सरकार जॉर्ज को जेल से बाहर निकालने के प्रयास कर रही है। कहा जाता है कि मिस्र के कानून लैंगिक अध्ययन व गर्भपात जैसे विषयों के अध्ययन को गैर कानूनी मानते हैं। ऐसा करना आतंकवाद के बराबर माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed