{"_id":"5f39c6f88ebc3e3cd7203257","slug":"the-number-of-people-infected-with-corona-across-the-world-crossed-2-17-crore-on-sunday-7-71-lakh-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में कोरोना से संक्रमित 2.17 करोड़ के पार, 7.71 लाख मौतें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में कोरोना से संक्रमित 2.17 करोड़ के पार, 7.71 लाख मौतें
Mon, 17 Aug 2020 05:23 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 17 Aug 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
दुनिया में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा रविवार को 2.17 करोड़ पार कर गया। वहीं मृतकों की संख्या भी 7.71 लाख से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि महामारी की चपेट में आए 1.44 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, अमेरिका और ब्राजील महामारी से सर्वाधिक पीड़ित देश हैं। जबकि खुद को कोरोना मुक्त कर चुके न्यूजीलैंड में वायरस फिर से पैर जमा चुका है। देश में रविवार को कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 12 मामले ऑकलैंड शहर से हैं। खतरे को देखते हुए न्यूजीलैंड में लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
मार्च के बाद द. कोरिया में सबसे अधिक मामले
दुनिया में पांचवें नंबर पर संक्रमित देश दक्षिण कोरिया में संक्रमण का कहर बढ़ रहा है। यहां पर प्रत्येक दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च के बाद देश में दैनिक छलांग दर्ज की है। यहां पर पहली बार मार्च के बाद 279 मामले दर्ज किए हैं। आठ मार्च को 367 के बाद नए मामलों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है।
विज्ञापन