{"_id":"5ff2d6fabab6c077ad0b7bd5","slug":"the-mystery-of-the-unidentified-jet-pack-guy-continues-seen-flying-3000-feet-above-coast-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट ने कैमरे में कैद किया आसमान में उड़ता 'जेटपैक मैन', देखें वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पायलट ने कैमरे में कैद किया आसमान में उड़ता 'जेटपैक मैन', देखें वीडियो
Mon, 04 Jan 2021 02:21 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
जेटपैक मैन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 में कई विचित्र चीजें हुई, लेकिन अमेरिका के लॉस एंजिलेस में बड़ी विचित्र घटना हुई, जो सभी लोगों का आकर्षण केंद्र बनी। एक अमेरिकी एयरलाइन के पायलट ने अपने कैमरे से एक वीडियो शूट की, जिसमें एक अनजान शख्स लॉस एंजिलेस एयरपोर्ट से तीन हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये शख्स सबसे पहली बार अगस्त महीने में देखा गया था और इसके बाद अक्तूबर में छह हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए इस शख्स को दोबारा देखा गया था। इसके अलावा अभी दिसंबर में एक और पायलट ने इस शख्स को देखा था।
विज्ञापन
स्लिंग पायलट अकादमी ने एक इंस्ट्रक्टर पायलट ने इस शख्स को देखा और अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इसकी वीडियो भी शेयर की। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई शख्स जेटपैक लगाए आसमान में उड़ रहा है। इस फ्लाइट स्कूल का कहना है कि ये देखा जाना बाकी है कि ये उड़ान किसी कानूनी परीक्षण से संबंधित थी या फिर सिर्फ जेटपैक मैन से संबंधित था। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि यह उड़ने वाली चीज कोई ड्रोन या फिर कोई दूसरा फ्लाइंग ऑब्जेक्ट भी हो सकता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जिन दो पायलटों ने उड़ते हुए शख्स को देखा, उनमें से एक पायलट का कहना है कि हम पालोस वर्डेस और कैटलीना द्वीप के बीच अभ्यास कर रहे थे, जब उन्होंने आसमान में उड़ते हुए शख्स को देखा। उसके गायब होने से पहले उन्होंने शख्स को कैमरे में कैद कर लिया।
इससे पहले सितंबर के महीने में दिखने वाली वस्तु को लेकर अमेरिका के एफबीआई, स्थानीय पुलिस और संघीय उड्डयन प्रशासन ने उस जेटपैक मैन को देखने की घोषणा की थी।