फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The most terrible flood of the century in Australia, thousands of people displaced

ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़, हजारों लोग विस्थापित

Sun, 03 Feb 2019 12:35 PM IST
अजय सिंह भाषा, सिडनी
भाषा, सिडनी Published by: अजय सिंह Updated Sun, 03 Feb 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
The most terrible flood of the century in Australia, thousands of people displaced

आस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़ के कारण नदियों का पानी सड़कों पर आ गया और जिससे उत्तरपूर्वी हिस्से में हजारों लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा। अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में और बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी हिस्से में मानसून के समय भारी बारिश होती है लेकिन हाल ही में हुई वर्षा सामान्य स्तर से अधिक है।

विज्ञापन


उत्तरपूर्वी क्ंविसलैंड के टाउंसविले शहर में हजारों निवासी बिना बिजली के रह रहे हैं और अगर बारिश जारी रही तो 20,000 से अधिक मकानों के जलमग्न होने का खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य कर्मी प्रभावित लोगों की मदद के लिए मिट्टी से भरे हजारों थैले दे रहे हैं। 

क्वींसलैंड की प्रमुख ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘यह मूल रूप से 20 साल में एक बार नहीं बल्कि 100 साल में एक बार होने वाली घटना है।’’ 

मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि उत्तरी क्वींसलैंड राज्य के ऊपर धीमी गति से आगे बढ़ रहा मानसून का कम दबाव का क्षेत्र बन गया है जिससे कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है जितनी एक साल में नहीं हुई।

टाउंसविले के निवासी क्रिस ब्रूकहाउस ने कहा, ‘‘मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed