{"_id":"5c4182bebdec220c1b13e9c7","slug":"the-largest-white-shark-seen-near-the-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई तट के पास दिखी सबसे बड़ी सफेद शार्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हवाई तट के पास दिखी सबसे बड़ी सफेद शार्क
Fri, 18 Jan 2019 01:12 PM IST
अनिल पांडेय
भाषा, लॉस एंजिलिस
भाषा, लॉस एंजिलिस
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
White Shark
- फोटो : PTI
हवाई तट से कुछ दूरी पर गोताखोरों को एक विशालकाय सफेद शार्क मछली नजर आई जिसे अब तक की सबसे बड़ी शार्क माना जा रहा है। मादा प्रजाति की 20 फुट (छह मीटर) लंबी यह शार्क मंगलवार को नजर आई और यह बिलकुल रिकॉर्ड में दर्ज सबसे बड़ी व्हाइट शार्क मछली “डीप ब्लू’’ जैसे ही दिखती है।
विज्ञापन
ओहाऊ तट से दूर यह अन्य शार्क मछलियों के साथ एक मरी हुई शार्क को खा रही थी। इस दिलचस्प घटना के बारे में एक गोताखोर ओशन रामसे ने होनोलुलु स्टार एडवाइजर समाचारपत्र को बताया, ‘‘हमने कुछ टाइगर शार्क देखीं, फिर वह आई और अन्य सारी शार्क इधर-उधर चली गईं और फिर उसका स्पर्श हमारी नाव के साथ हुआ।”
विज्ञापन
रामसे ने बताया कि इस शार्क की उम्र कम से कम 50 साल लग रही थी और उसका वजन 2.5 टन था। वह बेहद विशालकाय लग रही थी और संभवत: गर्भवती थी। “डीप ब्लू” शार्क इससे पहले मेक्सिको से कुछ दूर गुआडालूप द्वीप के आस-पास नजर आई थी।
विज्ञापन