फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The intelligence leaders of the Five Eyes countries have accused China of posing a threat to the world

Five Eyes: ‘ड्रैगन के खिलाफ की जा रहीं दो हजार जांचें’, चीन पर फाइव आईज के खुफिया अधिकारियों की पैनी नजर

Tue, 24 Oct 2023 10:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 10:13 AM IST
सार

चीन की जासूसी पर एफबीआई निदेशक रे ने कहा कि विभिन्न देशों से डाटा चोरी करने के चीन के प्रयासों को सामने लाने के लिए लगभग दो हजार जांच चल रही हैं। 

विज्ञापन
The intelligence leaders of the Five Eyes countries have accused China of posing a threat to the world
FBI Director Christopher Wray - फोटो : social media

विस्तार

'फाइव आइज' देशों के खुफिया अधिकारियों ने चीन पर दुनिया के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दो हजार जांच चल रही हैं, जो सिर्फ सिर्फ चीन सरकार द्वारा चोरी करने के प्रयास से संबंधित हैं। 

विज्ञापन

ये देश फाइव आइज का हिस्सा
फाइव आइज द्वितीय विश्व युद्ध के बाद गठित एक सुरक्षा गठबंधन है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल है। यह वैश्विक खतरे के परिदृश्य की निगरानी करता है, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे इस्राइल -हमास संघर्ष, यूक्रेन-रूस युद्ध और चीन द्वारा की जाने वाली जासूसी अभियान जैसी घटनाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन

डाटा चोरी करने के प्रयासों...
रिपोर्ट के अनुसार, चीन की जासूसी पर एफबीआई निदेशक रे ने कहा कि विभिन्न देशों से डाटा चोरी करने के चीन के प्रयासों को सामने लाने के लिए लगभग दो हजार जांच चल रही हैं। उन्होंने कहा, 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना इस युग की इस पीढ़ी के लिए निर्णायक खतरे का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा कोई देश नहीं है जो हमारे विचारों, हमारे नवाचार, हमारी आर्थिक सुरक्षा और अंततः हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए व्यापक खतरा पैदा करता है। हमने देखा है कि चीन सरकार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पूरे देश में बौद्धिक संपदा, व्यापार रहस्य, निजी डाटा चुराने की कोशिश कर रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार जांच...
उन्होंने कहा, ‘हम फॉर्च्यून 100 कंपनियों से लेकर छोटे स्टार्टअप तक हर चीज की बात कर रहे हैं। हम कृषि, बायोटेक, स्वास्थ्य देखभाल, रोबोटिक्स, विमानन, अकादमिक अनुसंधान के बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि, अभी दो हजार जांच पड़ताल चल रही हैं, जो सिर्फ चीन सरकार द्वारा चोरी करने के प्रयास से संबंधित हैं। इसके अलावा, ब्रिटेन की एफबीआई एमआई5 के महानिदेशक केन मैक्कलम ने जोर देकर कहा कि चीन देश की सेना, सरकार के साथ-साथ अकादमिक डाटा चोरी करने का प्रयास कर रहा है। 


एफबीआई पहले भी चीनियों के खिलाफ रहा है सख्त
अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने हाल ही में लगभग 100 ऐसी घटनाओं पर नजर रखी, जिसमें चीनी नागरिक पर्यटक के रूप में सैन्य ठिकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों में कई बार पहुंचने की कोशिश की है। अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसी घटनाओं को देश के लिए जासूसी खतरा बताया। रिपोर्ट में बताया गया था कि न्यू मैक्सिको में अमेरिकी मिसाइल रेंज में चीनी नागरिक घुसपैठ करते हुए पकड़े गया था। वहीं, फ्लोरिडा के सरकारी रॉकेट लॉन्च साइट के पास स्कूवा डाइवर बनकर गंदे पानी में तैरते हुए भी पाया गया था। 

कार्यक्रम में 'फाइव आइज' देशों के खुफिया अधिकारियों ने चीन द्वारा जारी वैश्विक जासूसी पर चिंता जताई। कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा के निदेशक डेविड विग्नॉल्ट ने कहा कि 'फाइव आईज' के नेताओं के बीच साझेदारी गठबंधन को मजबूत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed