फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand: Police fired rubber bullets at democracy supporters, many people injured

थाईलैंड: लोकतंत्र समर्थकों पर पुलिस ने दागीं रबर की गोलियां, कई लोग हुए घायल 

Mon, 22 Mar 2021 07:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बैंकॉक
एजेंसी, बैंकॉक Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Mar 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
Thailand: Police fired rubber bullets at democracy supporters, many people injured
पुलिस ने दागीं रबर की गोलियां - फोटो : twitter

लोकतंत्र के समर्थन में शनिवार देर रात सैकड़ों लोगों ने थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में ग्रैंड पैलेस के बाहर प्रदर्शन किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती की, जिसमें कई लोग घायल हुए। नागरिकों ने देश में सांविधानिक सुधारों, राजशाही में सुधार और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए यह रैली की थी।

विज्ञापन


आयोजकों की योजना थी कि कागजी हवाई जहाज बना, उन पर अपने संदेश लिखकर शाही महल के भीतर फेंका जाएगा। इसके लिए सुरक्षा घेरे को तोड़कर प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, पुलिस ने उन पर रबर की गोलियां, आंसूगैस और पानी की तोप चला दी।
विज्ञापन


जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और जलते पटाखे पुलिस पर फेंके। यहां के चिकित्सालय की आपात सेवा के अनुसार 33 लोग गंभीर चोट के साथ इलाज के लिए लाए गए। 13 पुलिसवाले भी जख्मी हुए। 32 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed