फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand Court Dismisses PM Srettha Thavisin After Finding Him Guilty in Ethics Case

Thailand: अदालत ने प्रधानमंत्री श्रीत्था थाविसिन को बर्खास्त किया, नैतिक उल्लंघन का दोषी ठहराया

Wed, 14 Aug 2024 03:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 Aug 2024 03:19 PM IST
सार

थाईलैंड की एक अदालत ने देश के प्रधानमंत्री श्रीत्था थाविसिन को बर्खास्त कर दिया है। अदालत ने प्रधानमंत्री को नैतिक उल्लंघन का दोषी पाया।
 

विज्ञापन
Thailand Court Dismisses PM Srettha Thavisin After Finding Him Guilty in Ethics Case
श्रीत्था थाविसिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

थाईलैंड की एक अदालत ने देश के प्रधानमंत्री श्रीत्था थाविसिन को बर्खास्त कर दिया है। अदालत ने प्रधानमंत्री को नैतिक उल्लंघन का दोषी पाया है। थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय ने प्रधानमंत्री श्रीत्था थाविसिन को नैतिक उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद पद से बर्खास्त कर दिया। इससे थाईलैंड में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


संवैधानिक अदालत ने सुनाया फैसला
नौ सदस्यीय अदालत ने बुधवार को अपने फैसले में कहा कि श्रीत्था ने अप्रैल में एक दोषी वकील को कैबिनेट मंत्री के रूप में चुनकर नैतिक मानकों का 'गंभीर उल्लंघन' किया है, जो संविधान के तहत अयोग्यता का आधार है। न्यायाधीशों ने श्रीत्था और उनके मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने के लिए 5 के मुकाबले 4 मतों से मतदान किया। रियल एस्टेट टाइकून श्रीत्था बीते 16 वर्षों में चौथे थाई प्रधानमंत्री हैं, जिनका अदालत के फैसले की वजह से पद गया है। थाईलैंड में फिलहाल उप-प्रधानमंत्री फुमथम वेचयाचाई के कार्यवाहक पीएम के तौर पर कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
विज्ञापन


श्रीत्था थाविसिन पर हैं ये आरोप
श्रीत्था ने शिनावात्रा के पूर्व वकील पिचिट चुएनबान की कैबिनेट में नियुक्ति को बरकरार रखा था, जिन्हें 2008 में अदालत के कर्मचारियों को रिश्वत देने से जुड़े केस में अदालत की अवमानना के लिए कुछ समय के लिए जेल भेजा गया था। हालांकि उन पर रिश्वतखोरी का आरोप साबित नहीं हुआ था। श्रीत्था पर आरोप है कि उन्होंने पिचिट चुएनबान को कैबिनेट पद पर नियुक्त करके संविधान का उल्लंघन किया है। इस आरोप को संवैधानिक अदालत ने सही माना।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed