फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand-Cambodia Peace talks in Malaysia eyes on both PMs tensions on bordes rising casualties Hindi Updates

Thailand-Cambodia Ceasefire: थाईलैंड-कंबोडिया में बिना शर्त युद्धविराम, मलयेशिया का एलान; US-चीन भी रहे मौजूद

Mon, 28 Jul 2025 03:52 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 28 Jul 2025 03:52 PM IST
सार

थाईलैंड और कंबोडिया ने पांच दिनों से जारी सीमा संघर्ष के बीच बिना शर्त युद्धविराम पर सहमति बन गई है। मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की अध्यक्षता में पुतराजया में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। इस वार्ता में अमेरिका और चीन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Thailand-Cambodia Peace talks in Malaysia eyes on both PMs tensions on bordes rising casualties Hindi Updates
मलयेशिया में बिना शर्त युद्धविराम पर बनी सहमति। - फोटो : ANI / Reuters

विस्तार

दक्षिण-पूर्व एशिया में लंबे समय से जारी तनाव को लेकर एक बड़ी कूटनीतिक पहल सामने आई है। मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोमवार को ऐलान किया कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने ‘तुरंत और बिना शर्त’ युद्धविराम पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच बीते पांच दिनों से सीमा पर भीषण संघर्ष चल रहा था, जिसमें तोपों और हवाई हमलों का इस्तेमाल हुआ। हालांकि बीते 3 तीन दिन में ये संघर्ष काफी तेज हो गया था। 

विज्ञापन

यह अहम वार्ता मलयेशिया की राजधानी पुतराजया में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के सरकारी आवास पर हुई। बैठक में अमेरिका और चीन के राजदूत भी मौजूद रहे। बैठक का मकसद सीमा पर जारी हिंसा को रोकना और शांति बहाल करना था। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि यह पहल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर हुई और दोनों देशों ने इसे स्वीकार किया।

विज्ञापन

पांच दिन से चल रही थी भीषण गोलीबारी
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 817 किलोमीटर लंबी सीमा पर बीते गुरुवार से भीषण झड़पें हो रही थीं। दोनों देश एक-दूसरे पर संघर्ष शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान कंबोडिया पर नागरिक इलाकों में गोलीबारी करने का आरोप लगा, जबकि कंबोडिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए थाईलैंड पर ही आक्रामक कार्रवाई करने का दावा किया। सोमवार को भी दोनों ओर से सीमा क्षेत्रों में झड़प की खबरें आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाईलैंड ने जताई थी शांति वार्ता को लेकर शंका
वार्ता से ठीक पहले थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचयाचाई ने कहा था कि उन्हें कंबोडिया की मंशा पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कंबोडिया ने अब तक जो कदम उठाए हैं, वे समस्या के समाधान के प्रति उनकी गंभीरता पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है, लेकिन हम सभी शांति चाहते हैं।

ट्रंप ने दी थी व्यापार समझौते रोकने की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों को फोन पर चेताया था कि यदि वे युद्ध नहीं रोकते तो अमेरिका उनके साथ व्यापार समझौते नहीं करेगा। इसके बाद दोनों देशों के नेताओं ने मलयेशिया में बातचीत पर सहमति जताई। यह अमेरिका और चीन की संयुक्त मध्यस्थता का भी परिणाम माना जा रहा है।

सीमा पर तबाही के निशान, गांव खाली
संघर्ष से प्रभावित थाईलैंड के सिसाकेत प्रांत में कई गांव खाली कराए गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक गांव में गोलाबारी से तबाह घर, टूटी बिजली की लाइनें और बंद दुकानें देखी गईं। सड़कें सूनी थीं और सिर्फ सेना की गाड़ियां नजर आ रही थीं। आसमान में समय-समय पर तोपों की आवाजें गूंज रही थीं, जो हालात की गंभीरता को बयान करती हैं।

युद्धविराम के बाद भी भरोसा बहाल करना चुनौती
युद्धविराम की घोषणा के बावजूद, दोनों देशों के बीच विश्वास बहाल करना फिलहाल बड़ी चुनौती है। सीमा पर तैनात सैनिकों की संख्या बढ़ाई गई है और एक छोटी सी चिंगारी भी फिर से हिंसा भड़का सकती है। हालांकि मलयेशिया, अमेरिका और चीन की मौजूदगी में हुई यह वार्ता क्षेत्रीय शांति के लिए एक सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है। आसियान देशों की नजरें भी इस समझौते की सफलता पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें- हमास नेता सिनवार की विधवा फर्जी पासपोर्ट पर गाजा से भागी, तुर्किये में की दोबारा शादी

ऐतिहासिक स्थलों को लेकर फिर विवाद
इस विवाद की जड़ पुराने ऐतिहासिक मंदिरों पर संप्रभुता को लेकर है। खासतौर से ता मोआन थॉम और प्रेह विहेयर मंदिरों को लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। साल 1962 में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने प्रेह विहेयर मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा माना था, लेकिन 2008 में जब कंबोडिया ने इस मंदिर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कराने की कोशिश की, तो विवाद फिर से भड़क गया।

ये भी पढ़ें- 'विमान को बम से उड़ा दूंगा', बीच हवा में धमकी देने लगा यात्री; ग्लासगो में उतरते ही हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed