{"_id":"677e6fe02199c399a1011862","slug":"thai-police-say-chinese-actor-was-trafficked-to-myanmar-to-work-in-scam-operation-news-in-hindi-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: थाईलैंड की यात्रा के बाद चीनी अभिनेता लापता, पुलिस ने म्यांमार से पकड़ा, मानव तस्करी का हुआ था शिकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: थाईलैंड की यात्रा के बाद चीनी अभिनेता लापता, पुलिस ने म्यांमार से पकड़ा, मानव तस्करी का हुआ था शिकार
Wed, 08 Jan 2025 06:03 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:03 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि वैंग के फोन पर चैट लॉग की प्रारंभिक समीक्षा से उसकी कहानी की पुष्टि हुई। वैंग ने अधिकारी को बताया कि इलाके में उसके जैसे 50 चीनी नागरिक और थे।
विज्ञापन
वैंग जिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक चीनी अभिनेता थाईलैंड की यात्रा के बाद लापता हो गया था। उसे म्यांमार सीमा के पास उस क्षेत्र में पाया गया, जहां ऑनलाइन घोटाला नेटवर्क संचालित होता है। थाई पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता मानव तस्करी का शिकार हो गया था। चीनी अभिनेता की पहचान वैंग जिंग के तौर पर की गई है। उनके परिवार वालों ने थाईलैंड में चीनी दूतावास से मदद की गुहार लगाई थी। अधिकारियों को वैंग मंगलवार को म्यांमार से मिला। वे अभिनेता को पूछताछ के लिए थाइलैंड लेकर आए।
तस्वीरों में पुलिस के साथ बैठा दिखा वैंग जिंग
तस्वीरों और वीडियों में देखा गया कि वैंग पुलिस के साथ बैठा दिख रहा है, लेकिन उसका सिर मुंडवाया हुआ था। वैंग ने पुलिस को बताया कि उसे एक प्रमुख थाई मनोरंजन कंपनी द्वारा नौकरी देने के वादे का लालच दिया गया था। लेकिन नौकरी देने की बजाय उसे सीमा पार म्यांमार ले जाया गया। पुलिस का मानना है कि उसे (वैंग) को कॉल स्कैम के जरिए चीनी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए रखा गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि चीनी अभिनेता वैंग जिंग के फोन पर चैट लॉग की प्रारंभिक समीक्षा से उसकी कहानी की पुष्टि हुई। वैंग ने अधिकारी को बताया कि इलाके में उसके जैसे 50 चीनी नागरिक और थे। उसकी तरह सभी का सिर मुंडवाया हुआ था। बता दें कि सैन्य शासित म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड के दावा करने के बाद आया मामला सामने
वैंग का मामला तब सामने आया, जब एक इंटरनेट यूजर ने उसकी गर्लफ्रेंड होने का दावा किया। महिला ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। थाइलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश करेगी।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन