फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tesla CEO Elon Musk Daughter Xavier Musk Files Petition for Name Change Latest News in Hindi

Xavier Alexander Musk: एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी का बदलेगा नाम, नहीं चाहती जैविक पिता की कोई पहचान

Tue, 21 Jun 2022 01:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 21 Jun 2022 01:37 PM IST
सार

मस्क इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की खरीदी और अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। 

विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk Daughter Xavier Musk Files Petition for Name Change Latest News in Hindi
एलन मस्क - फोटो : Facebook/ElonMusk

विस्तार

दुनिया के शीर्ष रईस और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी जेवियर अलेक्जेंडर मस्क 18 साल की हो गई। वह अपना नाम बदलवाना चाहती है। वह चाहती है कि उसे  पुरुष की बजाए स्त्री के रूप में पहचाना जाए और किसी भी तरह से उसकी पहचान उसके जैविक पिता मस्क से न हो, क्योंकि वह उनके साथ नहीं रहती है। इसीलिए उसने कोर्ट में अर्जी दायर कर मंजूरी मांगी है।

विज्ञापन

जेवियर ने अप्रैल में लॉस एंजिल्स काउंटी की सुपीरियर कोर्ट में अपना नाम बदलने और उसकी नई लिंग पहचान के आधार पर नया जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए याचिका दायर की। हाल ही में कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई थी।

विज्ञापन

एलन मस्क की बेटी जेवियर के PlainSite.org पर उपलब्ध अदालती दस्तावेजों के अनुसार जेवियर अलेक्जेंडर मस्क की उम्र 18 वर्ष हो गई है। उसने अदालत से उसकी लिंग पहचान को पुरुष से महिला में बदलने और अपना नया नाम दर्ज करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मां जस्टिन विल्सन ने 2008 में दिया था तलाक
जेवियर की मां जस्टिन विल्सन ने 2008 में मस्क को तलाक दे दिया था। जेवियर का नया नाम आनलाइन दस्तावेज में दिया गया है। हालांकि, इस बारे में एलन मस्क और उनकी बेटी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मस्क इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की खरीदी और अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। 

बीते दिनों एलन मस्क और उनकी नई गर्लफ्रेंड की तस्वीरें वायरल हुई थीं। वे फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा बैसेट के साथ लंच पर नजर आए थे। लंच के बाद दोनों समुद्र तट पर वक्त बिताते नजर आए थे। 27 साल की नताशा बैसेट 50 साल के मस्क की अब तक की सबसे कम उम्र की गर्लफ्रेंड हैं। नताशा बैसेट ऑस्ट्रेलियाई मूल की अमेरिकी अभिनेत्री हैं। 


बेटी के नाम और कोर्ट में लिंग परिवर्तन की अर्जी दायर करने के एक माह बाद मई में मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के लिए अपना समर्थन घोषित किया था। रिपब्लिकन सांसद अमेरिका में ट्रांसजेंडरों के अधिकारों को सीमित करने का समर्थन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed