फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist Masood Azhar and 26/11 conspirator Sajid Mir are under security like Pakistan PM Imran Khan

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान जैसी सुरक्षा में है आतंकी मसूद अजहर और 26/11 का साजिशकर्ता मीर

Mon, 29 Jun 2020 03:56 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Jun 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Masood Azhar and 26/11 conspirator Sajid Mir are under security like Pakistan PM Imran Khan
मसूद अजहर(फाइल फोटो)

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। आतंकवाद पर अपनी सालाना रिपोर्ट में अमेरिका ने कहा कि 26/11 के मुंबई हमले का साजिशकर्ता साजिद मीर उर्फ माजिद पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई की कड़ी सुरक्षा में रह रहा है। पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और जैश सरगना मसूद अजहर भी आईएसआई की उच्च सुरक्षा में है।

विज्ञापन


अमेरिका की इस रिपोर्ट में कहा गया कि मीर और मसूद दोनों पाकिस्तान में हैं और उन्हें लेवल सात सुरक्षा मिली हुई है, जो सामान्य तौर पर पाकिस्तान में आईएसआई की ओर से राष्ट्र प्रमुखों को दी जाती है। हालांकि, इमरान सरकार इन आतंकियों की पाकिस्तान में मौजूदगी से लगातार इनकार करती रही है, लेकिन मीर और मसूद आईएसआई की सबसे ऊंची सुरक्षा में रह रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का हैंडलर मीर रावलपिंडी के आदिला जेल रोड पर गार्डन विला हाउसिंग सोसाइटी या लाहौर के अल फैसल टाउन में 27, सी-ब्लॉक या लाहौर के गंदा नाला एरिया में रहता है। मीर के सिर पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित है। 44 वर्षीय मीर ने 26/11 मुंबई हमले के दौरान चाबड़ हाउस (नरीमन हाउस) में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को होल्त्जबर्ग दंपति पर गोली चलाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 मीर ने कराई थी प्लास्टिक सर्जरी

2010 तक लश्कर के ऑपरेशनल चीफ जकी-उर-रहमान लखवी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार रहे मीर ने न सिर्फ विदेश में आतंकियों की भर्तियां कराई और पाकिस्तानी कैंपों में ट्रेनिंग दी, बल्कि आईएसआई के इंडियन मुजाहिदीन ऑपरेशन का हिस्सा था, जिसे कराची प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है। 26/11 हमलों के बाद उसने प्लास्टिक सर्जरी भी कराई थी।

बिस्तर पर पड़ा है मसूद अजहर

पुलवामा के अलावा 2016 के पठानकोट एयरबेस पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता मसूद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में रेलवे लिंक रोड पर जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर मरकज-ए-उसमान-ओ-अली में बिस्तर पर पड़ा है। मसूद भारत पर हमले की योजना तैयार करता है और उसका भाई मौलाना रऊफ असगर और उसकी टीम इसे अंजाम देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed