फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist killed, policeman injured in attack on police van in Pakistan Latest News Update

पाकिस्तान: पुलिस वैन पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में दहशतगर्द ढेर; अशांत उत्तर-पश्चिम में चार सैनिक मारे गए

Tue, 18 Feb 2025 12:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 18 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि हमले के बाद कई आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया।

विज्ञापन
Terrorist killed, policeman injured in attack on police van in Pakistan Latest News Update
पाकिस्तान में आतंकी हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मोबाइल पुलिस वैन पर हथगोले से हमला किया गया। हमले में एक आतंकवादी मारा गया और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। हमला कोहाट जिले के शादीपुर इलाके में हुआ।

विज्ञापन


हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि हमले के बाद कई आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया। गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से हथगोले और अन्य हथियार बरामद किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के पीछे आतंकवादियों के बारे में और खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


अशांत उत्तर-पश्चिम में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
इस बीच एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने रात में सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया, जो देश के अशांत उत्तर-पश्चिम में सहायता ट्रकों पर पहले हुए हमले का जवाब दे रहे थे। इस दौरान भारी गोलीबारी हुई, जिसमें चार सैनिक मारे गए। हमला सोमवार को सहायता ट्रकों के काफिले पर हमले का जवाब देने के लिए अतिरिक्त बल भेजे जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। ट्रकों पर हमले में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में एक ड्राइवर और सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed