{"_id":"5d30b1c88ebc3e6ccd34685e","slug":"terrorist-hafiz-saeed-being-kept-in-jail-superintendent-s-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक बेनकाब : जेल नहीं जेलर के बंगले में आलीशान सुविधाओं के साथ रह रहा आतंकी हाफिज सईद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक बेनकाब : जेल नहीं जेलर के बंगले में आलीशान सुविधाओं के साथ रह रहा आतंकी हाफिज सईद
Fri, 19 Jul 2019 04:18 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 19 Jul 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद जेल में नहीं बल्कि जेलर के बंगले में रह रहा है। जबकि इससे एक दिन पहले बुधवार को पाकिस्तान सरकार ने उसे आतंक की फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार करने का दावा किया था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, हाफिज को गुजरांवाला जेल के अधीक्षक के बंगले में ठहराया गया है। बंगला जेल के बगल में ही है। उसे वहां आलीशान सुविधाएं मौजूद कराई गई हैं। इतना ही नहीं वह यहां अपनी ही एसयूवी से पहुंचा था, न कि पुलिस की गाड़ी से। यहां तक कि उसके लिए खाना भी उसके घर से लाया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आंतकी हाफिज सईद को आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पाक मीडिया के मुताबिक बाद में एटीसी ने आरोपियों हाफिज सईद, अमीर हमजा, हाफिज मसूद और मलिक जफर को 31 अगस्त तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। इसके लिए आरोपियों को 50-50- हजार रुपये का सुरक्षा बॉन्ड भरना होगा।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने टेरर फंडिंग मामले में हाफिज समेत जमात के 13 नेताओं के खिलाफ 23 एफआईआर दर्ज की थीं। सीटीडी ने हाफिज सईद के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिलने की बात कही थी। गौरतलब है कि हाल ही में अदालत ने जमात और जैश-ए-मोहम्मद के 12 सदस्यों को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।
बताया जाता है कि इन लोगों ने फंड जुटाने के लिए पांच ट्रस्ट बना रखे थे। इनके जरिये लश्कर-ए-ताइबा, जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत को मदद पहुंचाते थे। सीटीडी ने कहा था कि उसने पांच ट्रस्टों के जरिए रकम जुटाकर आतंकवाद को वित्तीय मदद मुहैया कराने के आरोप में जमात उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख और 12 सहयोगियों के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए गए थे।