{"_id":"6026fbe08ebc3ee91a1731ff","slug":"terrorist-attack-on-security-checkpoint-in-pakistan-four-soldiers-died-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में चार सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में चार सैनिकों की मौत
Sat, 13 Feb 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, उत्तर वजीरिस्तान
एजेंसी, उत्तर वजीरिस्तान
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 13 Feb 2021 03:36 AM IST
विज्ञापन
pakistan army
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक कबाइली जिले की एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों के हमले के बाद हुई मुठभेड़ में चार सैनिक और चार आतंकवादी भी मारे गए हैं। इस इलाके को पहले तालिबान का गढ़ माना जाता रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की संचार शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि हमला अफगानिस्तान से लगी सीमा के पास दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के मकीन इलाके में हुआ। सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। बयान के मुताबिक, हमले में कम से कम चार सैनिक मारे गए।
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के राज्यपाल शाह फरमान ने हमले की निंदा की है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जबकि पाकिस्तानी तालिबान इलाके में पहले कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।
विज्ञापन