फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   terrorist attack on baluchistan and khyber Pakhtunkhwa Pakistan several police officers killed

Pakistan: ईद से पहले खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी हमले, छह पुलिसकर्मी समेत 12 आतंकवादियों की मौत

Sun, 07 Apr 2024 05:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 07 Apr 2024 05:43 PM IST
सार

अधिकारियों ने कहा कि डीएसपी ने ईद उल फितर के त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ पेशावर-कराची राजमार्ग पर एक अस्थाई चौकी स्थापित की थी। जब पुलिसकर्मी इस चौकी से गुजर रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
terrorist attack on baluchistan and khyber Pakhtunkhwa Pakistan several police officers killed
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र कैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में पिछले दो दिनों में हुई आतंकवादी घटनाओं में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत छह सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस हमले में 12 आतंकवादियों की भी मौत हुई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में कुलाची तहसील के कोट सुल्तान इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान के तहत आठ आंतवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों पर आतंकवादी हमला
अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवात में शुक्रवार की रात आतंकवादी हमलों में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और दो पुलिसकर्मी मारे गए। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि डीएसपी ने ईद उल फितर के त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ पेशावर-कराची राजमार्ग पर एक अस्थाई चौकी स्थापित की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया के अनुसार, जब पुलिसकर्मी इस चौकी से गुजर रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस के वाहनों पर गोलीबारी भी की, जिसमें डीएसपी और कांस्टेबल नसीम गुल की मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार की रात सरा दरगा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने कांस्टेबल सनामत खान पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को बाजौर जिले की मामुंड तहसील में विस्फोट होने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य इसमें घायल हो गया।


इसके अलावा शनिवार की रात टैंक जिले में मियां लाल पुलिस चौकी के निकट अज्ञात लोगों ने एक हेड कांस्टेबल की बी हत्या कर दी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लक्की मारवत में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed