{"_id":"5e36ec3b8ebc3e4add5fe74c","slug":"terrorist-attack-in-london-terrorist-stabbed-many-people-in-streatham","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में तीन लोगों को चाकू मारने वाले संदिग्ध आतंकी को पुलिस ने गोली से उड़ाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन में तीन लोगों को चाकू मारने वाले संदिग्ध आतंकी को पुलिस ने गोली से उड़ाया
Mon, 03 Feb 2020 06:42 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 03 Feb 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
लाल घेरे में दिख रहा मृत हमलावर
- फोटो : Twitter
दक्षिणी लंदन के स्ट्रेथेम इलाके में एक व्यक्ति ने तीन लोगों को चाकू घोंप दिया। इसके बाद पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इसे आतंकी वारदात बताया है। स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर दो बजे स्ट्रेथम हाई रोड स्थित एक सुपरमार्केट के बाहर पुलिस ने इस हमलावर को गोली मारी। हमलावर ने नकली आत्मघाती जैकेट पहन रखी थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर ने अपने शरीर पर चमकीले कनस्तर बांध रखे थे। लंदन एंबुलेंस सर्विस ने कहा, घायलों की मदद के लिए पर्याप्त अमला भेजा गया है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हमलावर ने दो लोगों को पहले सुपरमार्केट के अंदर निशाना बनाया और इसके बाद उसने बाहर आकर एक महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
29 नवंबर को आतंकी ने दो लोगों की जान ली थी
29 नवंबर को भी लंदन में आतंकी हमला हुआ था। जब पाकिस्तानी मूल के उस्मान खान (28) नाम के सजायाफ्ता आतंकी ने लंदन ब्रिज पर दो लोगों को मार डाला था। हमलावर ने ब्रिज पर मौजूद लोगों को खुद को उड़ाने की धमकी दी थी। मारा गया आतंरी 2012 में बम विस्फोट की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। दिसंबर 2018 में उसे जमानत पर छोड़ा गया था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में सशस्त्र पुलिस की टुकड़ियां एक व्यक्ति की ओर बढ़ती दिखाई दे रही थीं। इसके बाद पुलिस ने सड़क बंद कर लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी। कुछ लोगों ने कहा कि घटनास्खल पर हेलिकॉप्टर से निगरानी भी की जा रही थी।3 people stabbed, they're on the floor, not sure if dead or alive, and the responsible had a knife. Fires were shot from the police.#streatham #news pic.twitter.com/sx7HxSDDMc
— Gabriel Vigo (@gabzvigo) February 2, 2020